{"_id":"61b4fa6339e71b1f7860f6c5","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2308764110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों में वारदात मध्यप्रदेश का गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों में वारदात मध्यप्रदेश का गैंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियों में नगदी-जेवर से भरे बैग साफ कर रहा मध्यप्रदेश का गैंग
गाजियाबाद। मध्य प्रदेश के राजगढ़ का गैंग दिल्ली-एनसीआर में शादी-समारोहों के दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिजनों को निशाना बनाते हुए नगदी व जेवर से भरे बैग साफ कर रहा है। मुरादनगर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी में जेल भेजे गए राजगढ़ निवासी विशाल को मसूरी पुलिस ने पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) पर लिया तो उसने यह राज खोला। एसपी ग्रामीण ने बताया कि 20 नवंबर को वेव सिटी के एनआर ग्रांड बैंक्वेट हॉल में हुई घटना भी इसी गैंग ने की थी। विशाल की निशानदेही पर पुलिस ने बैंक्वेट हॉल के पास खेत में दबे हुए दो लाख रुपये और 16 लाख के जेवर बरामद कर लिए।
एनआर ग्रांड बैंक्वेट हाल में 20 नवंबर को नेहरूनगर निवासी मोहित शर्मा की बहन की शादी थी। इसमें उनकी मां सुशीला के पास रखा बैग चोरी हो गया था। उसमें 3.65 लाख रुपये और दुल्हन और दुल्हन की बहन की करीब 30 लाख की ज्वेलरी रखी थी। केस दर्ज कर पुलिस ने बैंक्वेट हॉल केकैमरे खंगाले थे। फुटेज में आरोपी कैद मिले। आसपास के जिलों और प्रदेशों की पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ के गैंग ने वारदात की है। जिसके बाद पुलिस ने राजगढ़ में डेरा डाल दिया था। राजगढ़ के गांव गुलखेड़ी में विशाल के बारे में जानकारी लगी। उसकी खोजबीन करने पर पता चला कि उसे मुरादनगर पुलिस ने गांजा तस्करी में जेल भेजा है। उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो गैंग का खुलासा हो गया।
गैंग में बच्चे-महिलाएं और वकील भी शामिल
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा के मुताबिक वेव सिटी में हुई वारदात में विशाल के अलावा मोहन, दीपक, फूलो, आकाश और शांतनु भी शामिल थे। जबकि षड्यंत्र रचने में दिल्ली का वकील ओमवीर भी था। वह वारदात के बाद पकड़े जाने वाले सदस्यों की कानूनी मदद करता है। वकील व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे करते हैं वारदात......
ट्रेन से आने वाला गैंग किराए पर रहता है। गैंग में शामिल महिलाएं, पुरूष और बच्चे अलग-अलग जगह ऑटो से जाकर वारदात करते हैं। ग्रुप बनकर आयोजन में पहुंच जाते हैं और वारदात कर फरार हो जाते हैं। अभी तक गैंग द्वारा गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, कानपुर, आगरा और लखनऊ में वारदात कबूल की है।