फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

लंबी दूरी का ईवे बिल जेनरेट कर बीच में उतार देते हैं माल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
लंबी दूरी का ई-वे बिल जनरेट कर बीच में उतार रहे माल
विज्ञापन

गाजियाबाद। सप्लाई के लिए लखनऊ तक ई-वे बिल जनरेट करने के बाद आगरा में माल उतार दिया जाता है। किसी भी चेकिंग प्वाइंट पर पकड़ में आने पर लखनऊ तक का ई-वे बिल अधिकारियों को दिखा दिया जाता है, लेकिन बीच में माल उतारने के बाद टैक्स चोर ई-वे बिल को कैंसिल कर देते हैं। जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स चोरी करने वाले नए-नए तरीकों से राजस्व को चूना लगाने का काम कर रहे हैं।
जीएसटी में माल की आवाजाही को लेकर ई-वे बिल व्यवस्था लागू की गई है। सप्लायर को अपनी और माल खरीदने वाली डिटेल को पोर्टल पर अपलोड कर बिल जनरेट करना होता है। ऐसे में व्यापार की आवाजाही को लेकर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के पास ऑनलाइन जानकारी होती है लेकिन नए-नए तरीकों से कई टैक्स माफिया राजस्व की चोरी कर रहे हैं। लंबी दूरी के ई-वे बिल के अलावा एक ई-वे बिल पर दो बार माल का परिवहन जैसे मामले वाणिज्य कर विभाग ने पकड़े हैं।
विज्ञापन

----------
एक महीने में 313 मामले पकड़े :
ई-वे बिल में गड़बड़ी जैसे 313 मामले वाणिज्य कर विभाग ने नवंबर में पकड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिल की स्क्रीनिंग के बाद पकड़े गए वाहनों से पांच करोड़ की टैक्स चारी सामने आई। इन मामलों में अधिकारियों ने टैक्स और पेनल्टी को जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नवंबर में की गई जांच :
वाहनों की जांच - 14437
ई वे बिल की जांच - 13617
ई वे बिल में गड़बड़ी - 313
-------------
रेलवे के आउटर एरिया के रास्ते टैक्स चोरी :
अनुबंधित बसों में माल सप्लाई के अलावा रेलवे के आउटर एरिया पर भी टैक्स चोरी धड़ल्ले से की जा रही है। दिल्ली से माल लाने वाले लोग आउटर एरिया पर ट्रेन की रफ्तार कम होने पर माल को उतार देते हैं, यहां मौजूद उनके साथी माल को गंतव्य तक पहुंचाते हैं।

-----------
विभाग की मोबाइल टीमें ई-वे बिल की आड़ में की जा रही टैक्स चोरी को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं। हाईवे पर वाहनों की जांच में टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट किया गया है।
- यूएस दुबे, एडिशनल कमिश्नर, ग्रेड-2
वाणिज्य कर विभाग
--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed