फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पुलिसकर्मी बन महिला से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पुलिसकर्मी बन महिला से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिसकर्मी बनकर पारिवारिक मामले में मदद करने के बहाने महिला से दुष्कर्म के आरोप में नंदग्राम पुुलिस ने भाजपा नेता कन्हैया गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। कन्हैया भाजपा के मंडल स्तरीय प्रकोष्ठ में मीडिया प्रभारी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कन्हैया के खिलाफ 27 नवंबर को केस दर्ज किया था।
नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। एक दिन उसके पास कन्हैया गिरी का फोन आया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पति से विवाद के मामले में मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कन्हैया ने उसे अपने पास बुलाया और उसके केस में रुचि लेने लगा। महिला का कहना है कि कन्हैया से पति के खिलाफ कई केस डलवा दिए। एक दिन कन्हैया ने उसे महिला अधिकारी से मिलाने की बात कहते हुए फव्वारा चौक के पास स्थित एक होटल में बुलाया। वहां जाने पर कोई नहीं मिला। इसी दौरान कन्हैया ने उसे पानी दिया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो के जरिये वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को कन्हैया गिरी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लड़की सप्लाई की ऑडियो हुई थी वायरल
करीब एक माह पहले एक पार्षद पति और एक युवक की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें युवक पार्षद पति से लड़की सप्लाई की बात कर रहा था। पुलिस का कहना है कि यह युवक कन्हैया गिरी ही था। यह ऑडियो सामने आने के बाद पार्टी की किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed