{"_id":"61abbc2ee3ae4b1f1a4093d8","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd230473663","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या लेकर आए, आश्वासन लेकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या लेकर आए, आश्वासन लेकर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याएं लेकर आए, आश्वासन लेकर लौटे
गाजियाबाद/लोनी। सदर तहसील के नेहरू नगर सामुदायिक केंद्र और लोनी तहसील में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों तहसीलों में कुल 100 शिकायतें आईं, जिसमें से मात्र 14 शिकायतों का समाधान हो सका। अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे ज्यादातर लोग सिर्फ आश्वासन लेकर लौटे। सदर तहसील में 38 और लोनी में 62 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। दोनों स्थानों पर सात-सात समस्याओं का समाधान हुआ।
काजीपुरा के नरेंद्र, ममता, गीता, निर्देश समेत करीब 15 परिवारों को 45 साल पहले कॉलोनी में आवास के लिए मिला पट्टा आज भी राजस्व अभिलेखों में हरिजन आबादी के रूप में दर्ज है। इन परिवारों ने अपने सपनों का आशियाना बनाकर सालों तक यहां जीवन बिताया। पिछले साल कोरोना काल में नगर निगम की टीम ने बिना नोटिस मौके पर पहुंचकर आशियाने पर बुलडोजर चला बेघर कर दिया। महीनों चक्कर लगाया फिर भी न्याय नहीं मिला तो शनिवार को सदर तहसील के नेहरू नगर सामुदायिक केंद्र में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर बेघर परिवारों ने डीएम के समक्ष आपबीती सुनाई। डीएम राकेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर मामले में पूछताछ की और जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। लोनी में एसडीएम संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सबसे ज्यादा 28 शिकायतें लोनी नगर पालिका की थीं। राजस्व की 15, पुलिस की आठ, विद्युत निगम, डूडा, जीडीए, आपूर्ति, खंड शिक्षा विभाग की दो-दो और वन विभाग की एक शिकायत आई। इस दौरान सीओ लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय, तहसीलदार शिव नरेश सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता समेत मौजूद रहीं।
शिकायतें
1. संजय कालोनी से आए मौजीराम गौतम की शिकायत थी कि कॉलोनी में पिछले 20 दिनों से सफाई कर्मी नहीं जा रहा है। इससे कॉलोनी में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
2. आवास दिलाने के नाम लिया तीन हजार
नूरनगर सिहानी से सुदेश और कांती देवी कई लोगों के साथ समाधान दिवस में पहुंचीं। कांती ने बताया कि दीपक नाम का एक व्यक्ति उनकी कालोनी से कई लोगों से तीन हजार रुपये आवास दिलाने के नाम पर ले गया। नगर निगम के अधिकारी मना कर रहे हैं कि उनके यहां कोई नहीं गया। मामले में पीओ डूडा से रिपोर्ट तलब की गई।
--------
सदर तहसील में विभागवार शिकायत
नगर निगम 13
जीडीए 06
पुलिस 03
राजस्व 10
पुलिस 03
अन्य 03