फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

वाटर प्लांटों पर प्रशासन मेहरबान, तीन दिन बाद भी कार्रवाई शून्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
वाटर प्लांटों पर प्रशासन मेहरबान, तीन दिन बाद भी कार्रवाई सिफर
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के 15 आरओ प्लांट और 18 होटलों के पानी में पेचिश का बैक्टीरिया ई-कोलाई पाया गया था। जांच रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग ने चार दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी। बावजूद इसके अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 60 आरओ वाटर प्लांट और होटलों में सप्लाई हो रहे पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। बीमारी बांटने वाला यह बैक्टीरिया युक्त पानी शहर के करीब 30 हजार घरों में सप्लाई किया जा रहा है। प्रशासन के अधिकारियों ने दूषित पानी आपूर्ति करने वाले इन 15 आरओ प्लांट को बंद कराने का दावा किया था।
विज्ञापन

भूजल दोहन के लिए परिषद से लेनी होती है अनुमति
शहर में भूजल दोहन कर व्यावसायिक उपयोग करने के लिए जिला भूजल प्रबंधन परिषद से एनओसी लेनी अनिवार्य है। डीएम की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और जल निगम के अधिकारी समेत कई अन्य विभाग के अधिकारी सदस्य होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हर साल तीन मीटर नीचे खिसक रहा भूजल स्तर
गाजियाबाद शहर को 1995 में ही नोटिफाई एरिया में शामिल कर लिया गया था। अतिदोहित इस क्षेत्र में व्यावसायिक उपयोग के लिए बोरिंग करने पर रोक लगी हुई है। जिन संस्थानों को सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी ने अनुमति दे रखी है, उनके लिए भी शर्तें निर्धारित हैं। इसके बावजूद शहर में धड़ल्ले से बोरिंग कर जल दोहन किया जा रहा है। इसके चलते हर साल भूजल स्तर करीब तीन मीटर नीचे खिसक रहा है। कई इलाकों में यह यह गिरावट और भी ज्यादा है।
आकाश वशिष्ठ, सदस्य, जिला भूजल प्रबंधन परिषद
----
जिले में सैकड़ों की संख्या में अवैध रूप से पानी के आरओ प्लांट चल रहे हैं। परिषद की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे प्लांटों पर अंकुश लगाए। फिल्टर पानी के नाम पर यह दूषित पानी बेचकर बीमारी बांट रहे हैं। इन पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

विक्रांत शर्मा, पर्यावरण विद
-------
अधिकारी बोले
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से पिछले दो दिनों से अधिक व्यस्तता रही। इस वजह से कार्रवाई नहीं कर सके। मंगलवार से अभियान चलाकर इस तरह चल रहे प्लांटों को बंद कराने के साथ दूषित पानी बेचने का मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
गंभीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed