फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

आजादी को भीख कहने पर कंगना के खिलाफ देशद्रोह के केस की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
आजादी को भीख कहने पर कंगना के खिलाफ देशद्रोह के केस की मांग
विज्ञापन

गाजियाबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा देश की आजादी पर की गई टिप्पणी से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कविनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को भीख बताकर कंगना ने शहीदों का अपमान किया है। कंगना पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कविनगर थाने में दी तहरीर पर आप की प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि पद्मश्री अवार्ड के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में आजादी को भीख बताने का शर्मनाक बयान दिया है। जिस आजादी को पाने के लिए मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, दुर्गा भाभी, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने प्राणों की आहुति दी। उस आजादी को भीख बताकर कंगना रनौत ने शहीदों का अपमान किया है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कंगना ने पहले भी भड़काऊ भाषण देकर देश का सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की। उन पर देशद्रोह का केस दर्ज कर पद्मश्री सम्मान वापस लेना चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष देवानंद वर्मा, विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष महेश चंद, विधानसभा सचिव ओपी सागर, महासचिव सतीश गहलौत, आरटीआई अध्यक्ष केशव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed