{"_id":"618acb903544902caf2ba23d","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd229086586","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व के मद्देनजर जीटी रोड पर दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व के मद्देनजर जीटी रोड पर दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पर्व के मद्देनजर जीटी रोड पर दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन
गाजियाबाद। छठ पर्व के मद्देनजर शहर में दो दिन तक वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और राहगीरों को जाम के झाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि डायवर्जन प्लान 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक तथा 11 नवंबर को सुबह 3 बजे से सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि छठ पर्व गाजियाबाद में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। पूजन व धार्मिक क्रिया के लिए भारी संख्या में लोग हिंडन घाट पर पहुंचते हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात प्रभावित होता है। यातायात सुचारु रखने के लिए तथा साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए चार बिंदुओं से वाहनों का डायवर्जन किया गया है। लोग जरूरी होने पर ही वाहन लेकर घरों से निकलें तथा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि किसी भी तरह की असुविधा होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9643322904 पर संपर्क करें।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
- मेरठ तिराहा की तरफ से मोहननगर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी और व्यवसायिक वाहन मोहननगर की ओर न जाकर एनएच-9 से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मोहननगर की ओर से मेरठ तिराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी और व्यवसायिक वाहन मेरठ तिराहा की ओर न जाकर मोहन मिकिंस यू-टर्न का प्रयोग कर यूपी गेट से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
- मेरठ की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी और व्यवसायिक वाहन राजनगर एक्सटेंशन, रोटरी गोल चक्कर की ओर न जाकर मेरठ तिराहा से नई लिंक रोड होते हुए एनएच-9 का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हिंडन पुलिस चौकी व वसुंधरा रेलवे ब्रिज के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
इनसेट......
लिंक रोड, यूपी गेट पर लग सकता है जाम
मेरठ तिराहा से मोहनगर की तरफ जाने वाले भारी वाहन लिंक रोड से एनएच-9 होते हुए जाएंगे तथा मेरठ की तरफ से सभी प्रकार के भारी वाहन भी मेरठ तिराहा से लिंक रोड होते हुए जाएंगे, जिसके चलते लिंक रोड पर जाम लगने की संभावना है। वहीं, मोहननगर से मेरठ तिराहा की तरफ आने वाले वाहनों का दबाव भी यूपी गेट पर बढ़ेगा, लिहाजा वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां भी जाम लगने के पूरे आसार हैं। हालांकि, एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि सभी डायवर्जन प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा जिन स्थानों पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा, वहां भी क्रेन के साथ ट्रैफिककर्मी तैनात रहेंगे। ताकि कोई वाहन खराब होने पर उसे तत्परता से हटाकर यातायात सुचारु कराया जा सके।