फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

प्रेम संबंधों के चलते चचेरे भाई ने की थी हापुड़ के युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
प्रेम संबंधों के चलते चचेरे भाई ने की थी हापुड़ के युवक की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। 30 अक्तूबर को मसूरी के भूड़गढ़ी रजवाहे पर हत्या कर फेंके गए युवक की शिनाख्त के साथ-साथ पुलिस ने हत्या की गुत्थी भी सुलझा ली है। मृतक की शिनाख्त थाना हापुड़ देहात के गांव लालपुर निवासी फैय्याज (25) पुत्र इस्लामुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के चचेरे भाई हारून ने प्रेम संबंधों के चलते ममेरे भाई साहिल निवासी पिलखुवा के साथ मिलकर फैय्याज की गमछे से गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने हारून को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार साहिल की तलाश की जा रही है।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि 30 अक्तूबर की सुबह भूड़गढ़ी रजवाहे पर 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। मृतक के गले में गमछा लिपटा हुआ था। काफी मशक्कत के बावजूद शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। 72 घंटे में बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने बुधवार को शव डासना क्षेत्र में सुपुर्दे खाक करा दिया था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ मृतक की फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली थी। मसूरी क्षेत्र में रहने वाली मृतक की बुआ ने फोटो देखकर परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार को थाने पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से मृतक का शिनाख्त लालपुर गांव निवासी फैय्याज के रूप में की। परिजनों ने बताया कि फैय्याज फर्नीचर का काम करता था। 29 अक्तूबर को वह नोएडा जाने की बात कह बाइक लेकर घर से निकला था। घर न लौटने पर उन्होंने दो नवंबर को हापुड़ देहात थाने में फैय्याज की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

फैय्याज की मंगेतर से हो गया था हारून का प्रेम-प्रसंग
एसपी ग्रामीण ने बताया कि फैय्याज की शादी बड़े भाई नवाब की साली से तय हुई थी। कुछ समय पहले फैय्याज की मंगेतर अपनी बहन के यहां रहने आई तो हारून का उससे प्रेम-प्रसंग हो गया। पता लगने पर परिजनों ने हारून से संबंध खत्म कर दिए और फैय्याज की मंगेतर को घर वापस भेज दिया। इस बात से हारून रंजिश मानने लगा और वह किसी भी सूरत में फैय्याज की शादी उसकी मंगेतर से नहीं होने देना चाहता था। इसके लिए उसने फैय्याज को रास्ते से हटाने की साजिश रची। एक लाख रुपये का लालच देकर उसने पिलखुवा निवासी ममेरे भाई साहिल को साथ मिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुला राज
29 अक्तूबर को हारून ने फोन करके उसे बहाने से डासना बस स्टैंड पर बुलाया। यहां हारून व साहिल ने उसके साथ शराब की। नशा होने पर दोनों फैय्याज को भूड़गढ़ी रजवाहे पर ले गए और गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने फैय्याज की बाइक और मोबाइल बिसरख थाना क्षेत्र में छोड़ दी थी। बिसरख पुलिस को बाइक लावारिस हालत में मिली थी। फैय्याज की कॉल डिटेल में हारून का नंबर आने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना कबूल कर ली। एसपी ग्रामीण का कहना है कि हारून की निशानदेही पर मृतक की बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed