फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

30 को प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा, ट्रेनें हुई फुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
30 को प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा, ट्रेनें हुई फुल
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से 30 अक्तूबर को प्रयागराज में कराई जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के चलते इस रूट की ट्रेनें फुल हो गई हैं। अब प्रयागराज जाने के लिए अभ्यर्थियों को कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से अब उन्हें सड़क मार्ग या फ्लाइट से प्रयागराज जाना पड़ेगा।

त्योहारी सीजन में परीक्षा की वजह से ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है। त्योहारों पर घर जाने के लिए लोगों ने चार माह पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया था। ऐसे में परीक्षा की तिथि की घोषणा होने से पहले ही अधिकांश सीटें रिजर्व हो गई थीं। अब गाजियाबाद, साहिबाबाद, नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों से परीक्षा देने के लिए प्रयागराज जाने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। इसकी वजह से अब एसी बसों और फ्लाइट में टिकट बुक करा रहे हैं। साहिबाबाद निवासी शुभम शर्मा ने बताया कि 30 अक्तूबर को प्रयागराज पहुंचने के लिए उन्हें मजबूरी में फ्लाइट से टिकट बुक कराना पड़ा। वहीं पटेल नगर निवासी अंकित ने भी ट्रेन में कंफर्म सीट न मिलने पर फ्लाइट से टिकट बुक कराया है।
विज्ञापन

-----
इन ट्रेनों में बनी लंबी वेटिंग
- नेताजी एक्सप्रेस स्पेशल ।
- आनंद विहार-गाजीपुर सिटी सुपरफास्ट स्पेशल।
- प्रयागराज स्पेशल।
- दिल्ली-अलीपुर द्वार स्पेशल।
- आनंद विहार-सीतामढ़ी स्पेशल।
- आनंद विहार-रीवा।
- सीमांचल एक्सप्रेस।
- ऊंचाहार स्पेशल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed