फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पहले युवक को फिर दुकानदार को पीटा, पकड़ने गए दरोगा की अंगुली मोड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पहले युवक को फिर दुकानदार को पीटा, पकड़ने गए दरोगा की अंगुली मोड़ी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सहकारी नगर में एयरफोर्स के कर्मचारी दीपक और उसके परिजनों ने पहले तो स्थानीय युवक राहुल शर्मा को पीटा और फिर बीचबचाव में आए दुकानदार मनोज चौधरी को पीट दिया। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंचे सिपाही से अभद्रता की और पकड़कर थाने ला रहे दरोगा की अंगुली मोड़ दी। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर जानलेवा हमले का केस दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का पता चलते ही आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा हटाते हुए आरोपियों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया।
सहकारी नगर निवासी मनोज चौधरी ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मंगलवार रात को अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान पप्पू उर्फ संदीप ने फोन करके निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव पतला निवासी दीपक सिंह, अमित, मोहित और वीरपाल को सहकारी नगर निवासी राहुल शर्मा के घर बुलाया। सभी लोगों ने राहुल के घर में घुसकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मनोज चौधरी का आरोप है कि वह बीच-बचाव करने पहुंचे को आरोपियों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मनोज चौधरी का कहना है कि वह और राहुल शर्मा जैसे-तैसे थाने पहुंचे।
विज्ञापन

सिपाही व दरोगा पर भी दिखाई दबंगई
पुलिस का कहना है कि झगड़ा होता देख वहां से गुजर रहा सिपाही रुका और दोनों पक्षों को टोका। आरोप है कि हमलावरों ने सिपाही का डंडा छीनकर उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद सूचना पर अवंतिका चौकी प्रभारी कर्मवीर सिंह पहुंचे और आरोपियों को थाने लाने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी अंगुली भी मोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की कोशिश समेत 11 धाराओं में दर्ज हुआ केस
आरोपियों में शामिल दीपक सिंह एयरफोर्स में कर्मचारी है और उसकी तैनाती बंगलूरू में है। वर्तमान में वह छुट्टी पर आया हुआ था। दुकानदार मनोज चौधरी की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने दीपक समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत11 धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
राहुल पर छेड़छाड़ का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
उधर, गिरफ्तारी होने पर एयरफोर्स कर्मी के परिजनों ने कविनगर थाने पर हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की एक महिला राहुल शर्मा के पड़ोस में रहती है। राहुल उससे छेड़छाड़ करता है। बीच में समझाने पर उसका व्यवहार ठीक रहा, लेकिन कुछ दिन पहले से उसने हरकतें फिर शुरू कर दी। मंगलवार को भी छेड़छाड़ होने पर एयरफोर्स कर्मी व अन्य लोग पतला गांव से सहकारी नगर पहुंचे और राहुल का विरोध जताया।

धारा हटाकर थाने से देनी पड़ी जमानत, पीड़ित हिरासत में लिया
एयरफोर्स कर्मी के परिजनों ने मामले की शिकायत एसएसपी से की, जिसके बाद केस से हत्या की कोशिश की धारा हटाते हुए सभी आरोपियों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं, छेड़छाड़ की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मारपीट के पीड़ित राहुल शर्मा को हिरासत में ले लिया। सीओ कविनगर अंशु जैन ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा हटाई गई है। अन्य धाराएं जमानतीय होने के कारण सभी को नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed