फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

20 मिनट लिफ्ट में फंसी रही महिला, निकलते वक्त हड़बड़ाहट में कूदने से टूटा पैर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
फोटो सहित..
विज्ञापन

--------------------
20 मिनट लिफ्ट में फंसी रही महिला, हड़बड़ाहट में कूदने से टूटा पैर
- बिजली जाने के बाद आदित्य वर्ल्ड सिटी के सिटी अपार्टमेंट में तीसरे-चौथे तल के बीच फंस गई थी लिफ्ट
- गार्ड 15 मिनट बाद महिला को खोज सके, अंधेरे में फंसी महिला ने बाहर निकलते वक्त लिफ्ट से लगा दी छलांग
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित सिटी अपार्टमेंट में बिजली कट जाने से 51 वर्षीय स्वाति तायल 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। पावर बैकअप का यूपीएस नहीं लगा होने से लिफ्ट में अंधेरा छा गया। ई-टावर में तीसरे व चौथे तल के बीच फंसी लिफ्ट और पीड़ित महिला को खोजने में ही गार्ड को 15 मिनट लग गए। जैसे-तैसे लिफ्ट में थोड़ी जगह कर महिला को निकालने का प्रयास किया गया। 20 मिनट तक अंधेरे में फंसे रहने और निकाले जाने के वक्त हड़बड़ाहट में महिला ने लिफ्ट से छलांग लगा दी। जिससे उसका पैर टूट गया। घटना के बाद रेजिडेंट्स में गुस्सा है।
ई-टावर में रहने वाली महिला स्वाति तायल मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे आठवीं मंजिला पर अपने फ्लैट में आने के लिए लिफ्ट में चढ़ी। बिजली जाने से उनकी लिफ्ट तीसरे व चौथे माले पर जाकर फंस गई। स्वाति के पति रमणिक तायल का कहना किउनकी पत्नी 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही, लेकिन लिफ्ट में यूपीएस का प्रबंध नहीं होने से गार्ड 15 मिनट तक खोजता ही रखा। थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। पिछले सप्ताह एफ टावर में कई बच्चे लिफ्ट में फंस गए थे। 17 अक्तूबर को लग्जूरिया एस्टेट सोसायटी में भी डीजी सेट का डीजल खत्म होने और बिजली कटौती होने से तीन बच्चे 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे थे। घटना के बाद सोसायटी में खूब हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

लिफ्ट में यूपीएस की नहीं व्यवस्था, बढ़ रहा खतरा
रेजिडेंट्स का आरोप है कि बिल्डर ने दो लाख रुपये बचाने के चक्कर में लिफ्ट के लिए यूपीएस नहीं लगाया है। कटौती होते ही लिफ्ट रुकने के साथ पूरी तरह से अंधेरा हो जाता है। यूपीएस लगाने के बाबत कई बार बिल्डर से गुहार लगाई गई है, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। सोसायटी में वर्तमान में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन पदाधिकारी की कोरोना से मौत के बाद इकाई के सक्रिय नहीं होने का खामियाजा भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अब तक नहीं बनाया लिफ्ट एक्ट
लिफ्ट में लोगों के फंसने की बढ़ती घटनाओं पर फेडरेशन ने पूर्व में यूपी सरकार से लिफ्ट एक्ट बनाने की मांग की थी। इस पर कोई कार्रवाई न होने पर 20 पेजों की ड्राफ्ट रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजा गया। उसे की स्वीकृत नहीं किया गया। ऐसे में एक्ट बनाए जाने के साथ लिफ्ट लगाने वाली एजेंसी को ही मेटेंनेंस का जिम्मा दिए जाने की जरूरत है।
- टीपी त्यागी, चेयरमैन, आरडब्ल्यूए फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद
लिफ्ट में फंसने प्रमुख घटनाएं
17 अक्तूबर 2021 : आदित्य वर्ल्ड सिटी के लग्जूरिया एस्टेट में तीन बच्चे 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।
01 अक्तूबर 2021 : अंसल एलीगेंस सोसायटी में हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति आधा घंटे फंसे रहे।
28 अगस्त 2021 : राजनगर एक्सटेंशन स्थित मिगसन रूफ सोसायटी की लिफ्ट में सवा घंटे फंसी रही महिला।
30 जुलाई 2019 : राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी में युवक 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा।
28 जुलाई 2019 : इंदिरापुरम के शक्तिखंड-तीन में एक बच्ची 40 मिनअ तक लिफ्ट में फंसी रही।
23 जुलाई 2019 : गंगा यमुना हिंडन सोसायटी की लिफ्ट खराब होने से दो महिलाएं आधे घंटे तक फंसीं रहीं।
03 जुलाई 2019 : गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के लिफ्ट में फंसने से बेहोश हुए बुजुर्ग को 20 मिनट बाद निकाला जा सका।
28 अप्रैल 2019 : क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सफायर इंटरनेशन स्कूल में पीटीएम के लिए गई महिला लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed