फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

नई दिल्ली से गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
नई दिल्ली से गया के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, गाजियाबाद भी रुकेगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। दीपावली पर घर जाने के लिए अगर आपको अभी तक ट्रेन में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिला है तो कानपुर, प्रयागराज, मुगलसराय समेत बिहार जाने वाले रेल यात्री अब रिजर्वेशन पा सकेंगे। रेलवे ने नई दिल्ली से गया के बीच सोमवार 25 अक्तूबर से 20 नवंबर तक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक (01678) नई दिल्ली-गया स्पेशल ट्रेन 25 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को दिल्ली से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी और रात 12:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में (01677) गया-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 26 अक्तूबर से हर मंगलवार और शनिवार सुबह 7.00 बजे रवाना होगी और रात 11:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली और गया के बीच गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज जं, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, भाबुआ रोड़, सासाराम स्टेशन पर रुकेगी। ऐसे में गाजियाबाद के साथ-साथ नोएडा और साहिबाबाद के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। कानपुर समेत इन सभी स्टेशनों तक सफर करने वाले यात्री गाजियाबाद से ट्रेन में सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed