{"_id":"6175b87b25e43829d45ea80e","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd228285740","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइवः शहर में स्वास्थ्य केंद्र बंद, ग्रामीण इलाकों में इलाज करा रहे थे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइवः शहर में स्वास्थ्य केंद्र बंद, ग्रामीण इलाकों में इलाज करा रहे थे डॉक्टर
विज्ञापन
लाइव : शहर में स्वास्थ्य केंद्र बंद, ग्रामीण इलाकों में इलाज कर रहे थे डॉक्टर
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले को जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण पलीता लग रहा है। 55 नगरीय और 10 ग्राम स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया जाता है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने कई केंद्रों का भ्रमण किया। कुछ केंद्र समय से पहले ही बंद हो चुके थे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र चिरौड़ी, मंडोला, इंदिरापुरी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर मरीजों का इलाज करते मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 65 केंद्रों पर 2363 मरीजों के इलाज का दावा किया गया।
समय 1:20 बजे महाराजपुर सेंटर बंद
बड़े साहब ने स्टाफ को दूसरे केंद्र पर लगाया
महाराजपुर केंद्र पर पहुंचने पर पता चला कि केंद्र पर ताला बंद है। बंद होने के बारे में जानकारी लेने पर बताया गया कि इस केंद्र पर कोरोना वाला टीका लगता है। बुधवार और शनिवार को महिलाओं और बच्चों को भी टीका लगाया जाता है। यहां पर डॉक्टर कम आते हैं। बड़े साहब ने कुछ स्टाफ की ड्यूटी दूसरे केंद्रों पर लगा रखी है।
1:42 बजे वैशाली सेक्टर-1 बंद
रविवार को सरकारी अस्पताल नहीं खुलता घंटाघर चले जाओ
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र वैशाली सेक्टर एक पर दोपहर 1.42 बजे ताला लटक रहा था। पास में ही पान की दुकान चलाने वाले दुकानदार रमेश से जब केंद्र पर इलाज के बारे में पूछा गया तो दुकानदार का कहना था कि रविवार को कोई सरकारी अस्पताल खुलता है क्या, अगर कोई परेशानी है तो मैक्स में चले जाओ नहीं तो घंटाघर जाओ।
विज्ञापन
1:50 बजे
वसुंधरा सेक्टर-16 पर ताला बंद
टीका लगाने आती हैं सिस्टर
वसुंधरा सेक्टर-16 में संचालित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर ताला बंद था। केंद्र के आसपास भी कोई नहीं था। केंद्र के पास में ही रहने वाली एक महिला ने बताया कि यहां पर कभी-कभी डॉक्टर आते हैं। यहां दो दिन बच्चों का टीका लगाने के लिए सिस्टर आती हैं। आज रविवार है। इसलिए कोई नहीं आया।
2:00 बजे
चिरौड़ी केंद्र पर इलाज करते मिले डॉक्टर
लोनी के चिरौड़ी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. धर्मराज और डॉ. वसीम सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे। दो बजे सिर्फ दस लोग इलाज के लिए मौजूद थे। महिला सविता अपने बच्चे को दिखा रही थी। महिला ने बताया कि बच्चा सुबह तीन बजे के बाद ज्यादा रोता है, डॉक्टर ने उसे दवाई लिखते हुए मौसम में बदलाव से बचाव के बारे में जानकारी दी।
2:30 बजे मिर्जापुर सेंटर बंद
साल भर से नहीं खुला है सेंटर
प्रताप विहार में संचालित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर सेंटर बंद मिला। स्थानीय लोगों का कहना था कि सेंटर एक साल से बंद पड़ा है। पता नहीं इसे कही और शिफ्ट कर दिया गया है या संचालित हो रहा है। इसकी जानकारी नहीं है। यहां के लोग टीका लगवाने के लिए एमएमजी और महिला अस्पताल में जाते हैं।
----------
स्पष्टीकरण मांगा जाएगा
इसके पहले कुछ केंद्रों के बंद होने की जानकारी मिली थी, डॉक्टरों से स्पष्टीकरण लेने के साथ ही सख्त निर्देश दिए गए थे। इस बार वे सभी केंद्र खुले थे। इन केंद्रों के बंद होने के बारे में जानकारी नहीं है। सभी केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमओ
----------------