फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बच्चे पहुंचे तो प्राथमिक स्कूल पर लटका मिला ताला, शिक्षक नदारद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बच्चे पहुंचे स्कूल, दरवाजे पर लटका मिला ताला
विज्ञापन

गाजियाबाद। कैला भट्ठा स्थित प्राइमरी स्कूल में बृहस्पतिवार को बच्चे पहुंचे, लेकिन दरवाजे पर ताला लटका मिला। दो घंटे इंतजार करने के बाद बच्चे घर लौट गए। उनका कहना है कि मैडम अक्सर लेट आती हैं, लेकिन हम इंतजार कर लेते हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल की शिक्षिकाएं बच्चों की छुट्टी भी अपनी सहूलियत के हिसाब से पहले कर देती हैं।
बृहस्पतिवार को कैला जनरल प्राथमिक विद्यालय पर छात्र-छात्राओं की कतार लगी थी। कई बच्चों के परिजन उन्हें स्कूल छोड़ने आए, लेकिन उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे तक स्कूल का ताला नहीं खुला। स्कूली बच्चों और उन्हें छोड़ने आए परिजनों ने बताया कि स्कूल में एक शिक्षिका और एक शिक्षामित्र तैनात हैं, लेकिन दोनों ही समय पर नहीं आती हैं। बच्चे उनका इंतजार करते रहते हैं, लेकिन मैडम दो घंटे लेट आती हैं। उनका आरोप है कि निर्धारित समय से पहले ही करीब 12 बजे स्कूल बंद कर दोनों शिक्षिकाएं घर चली जाती हैं।
विज्ञापन

----
बयान
प्राथमिक विद्यालय में दोनों शिक्षिकाएं अक्सर अनुपस्थित रहती हैं और देरी से आना तो इनका रोजाना का काम हैं। इनकी शिकायत पूर्व में बीएसए से की जा चुकी है। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर भी शिक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। सरकार का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे को यह झूठा साबित कर रही हैं। - जाकिर सैफी, स्थानीय पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं था। स्कूल पर ताला लगने का मामला गंभीर है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराकर स्कूल के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बृजभूषण चौधरी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed