फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बैंक से महिला को धमकी... पति के सिर में कील ठोक देंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बैंक से महिला को धमकी... पति के सिर में कील ठोक देंगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। न तो लोन लिया और न ही किसी के लोन में जमानती बने, फिर भी बैंककर्मी किश्त जमा करने के लिए परेशान रहे हैं। न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी कारोबारी रंजीत सिंह ने कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बैंककर्मिर्यों ने उनकी पत्नी को कॉल कर धमकी दी कि अगर किश्त नहीं आई तो उनके पति के सिर में इतनी कील ठोकेंगे कि गिन नहीं पाओगे।
न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी रंजीत सिंह क्लीनिंग और पैकेजिंग प्रोडक्ट्स के सप्लायर हैं। उनका कहना है कि उनकी पत्नी ऊषा सिंह के मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि प्रवीण राणा ने उनके बैंक से लोन लिया। उसने रेफरेंस में ऊषा सिंह का नाम और मोबाइल नंबर लिखवाया है। लोन की किश्त नहीं आ रही हैं और उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। उनकी पत्नी ने प्रवीण राणा नाम के किसी व्यक्ति की जानकारी न होने की बात कही तो कॉल करने वाला शख्स भड़क गया। उसने कहा कि चुपचाप प्रवीण राणा से बात कराओ। इसके बाद उनकी पत्नी ने कॉल काट दी।
विज्ञापन

नए नंबर से कॉल करके कहा-पूरा खानदान ही चोर है
रंजीत सिंह का कहना है कि एक ही दिन में उनकी पत्नी के मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से चार बार कॉल आई। प्रवीण राणा को न जानने की बात दोहराने पर कॉलर ने कहा कि पूरा खानदान ही चोर है। रंजीत सिंह का कहना है कि पत्नी के बताने पर उन्होंने बात की तो कॉलर ने उनके साथ भी अभद्रता की और भुगत लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर की धमकी के बाद व्हॉट्सएप पर भेजा मेसेज
रंजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने भी प्रवीण राणा को न जानने की बात कहते हुए दोबारा कॉल करने पर एफआईआर करने की धमकी दी। इस पर कॉलर ने कहा कि जो करना है कर लो, लेकिन लोन का पैसा देना पड़ेगा। इसके बाद आरोपी कर्मचारियों ने व्हॉट्सएप पर मेसेज भेजकर प्रवीण राणा के लोन का तगादा किया।
रेफरेंस लेने से पहले बैंक को तस्दीक करना चाहिए था
कारोबारी का कहना है कि सबसे पहले वह उनकी पत्नी का रेफरेंस देने वाले प्रवीण राणा के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। इसके बाद वह बैंक कर्मचारियों की खबर लेंगे कि उन्होंने रेफरेंस लेने से पहले उनसे पूछा क्यों नहीं। ऐसे तो कोई भी किसी का रेफरेंस दे देगा। रंजीत सिंह का कहना है कि बैंक कर्मियों की धमकी से वह और उनकी पत्नी मानसिक तनाव में आ गए हैं।
----------
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
- कविनगर निवासी सुरेश मलिक को फोन करके बैंक कर्मियों ने धमकाया कि उनके परिचित ने लोन लिया है। वह किश्त जमा नहीं कर रहा है। बैंक कर्मियों ने उन्हें किश्त जमा करने के लिए धमकाया।

- संजयनगर सेक्टर-23 निवासी प्रताप सिंह को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों लोन की किश्त जमा करने के लिए धमकाया। जबकि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया।
- चिरंजीव विहार निवासी सुरजीत यादव को बैंक कर्मियों ने लोन जमा करने की धमकी दी, जबकि उनके पड़ोसी ने लोन लिया था।
----------
कोट.....
बिना जानकारी के किसी का रेफरेंस देना अपराध है। साथ ही बैंक को भी पूछताछ करनी चाहिए थी। पीड़ित ने बैंक कर्मियों की रिकॉर्डिंग के साथ शिकायत दी है। धमकाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - महीपाल सिंह, सीओ प्रथम
नोट : बैंक की तरफ से एलडीएम का कोट शोभित जी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed