{"_id":"616490cb8ebc3e05cd4e84e0","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2275492194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी सहित जिले में मिले डेंगू के 22 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी सहित जिले में मिले डेंगू के 22 नए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी सहित जिले में मिले डेंगू के 22 नए मरीज
गाजियाबाद। मुरादनगर में पति-पत्नी सहित डेंगू के आठ मरीज मिले हैं, जबकि जिले में कुल 22 मरीजों की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में कुल डेंगू के 500 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 332 स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 61 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को चार मरीज भर्ती किए गए हैं।
अक्तूबर में 188 मरीज मिले हैं। एमएमजी अस्पताल में बेड फुल होने से डेंगू के दो मरीजों को संयुक्त अस्पताल के लिए रेफर किया गया। एमएमजी में दस बेड का डेंगू वार्ड है, जबकि संयुक्त अस्पताल में दस-दस बेड के दो डेंगू वार्ड हैं। सोमवार को एमएमजी अस्पताल में बुखार के 567 मरीज पहुंचे। ओपीडी में इलाज के लिए कुल 2806 मरीज पहुंचे। इनमें 1206 महिलाएं, 1182 पुरुष और 418 बच्चे थे। सात मरीजों को रेफर किया गया। इस समय 113 मरीज भर्ती हैं। पैथोलॉजी लैब में 1251 मरीजों ने खून की जांच कराई।
एक कोरोना संक्रमित, सात मरीजों का चल रहा इलाज
गाजियाबाद। सोमवार को एक बच्ची की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बच्ची इंदिरापुरम में रहती है। उसकी मां मुंबई से आने के बाद संक्रमित हो गई थी। मां के संक्रमित होने के पांच दिन बाद बच्ची भी संक्रमित हो गई थी। अब दोबारा जांच में बच्ची की रिपोर्ट अपलोड हो गई है। इस समय जिले में सात संक्रमितों का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में कुल 55664 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इलाज के बाद 55196 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 461 की मौत हो चुकी है। ब्यूरो