{"_id":"616490178ebc3e6295529d53","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2275488172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगजनी-पथराव के बीच मुक्त कराई 100 करोड़ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगजनी-पथराव के बीच मुक्त कराई 100 करोड़ की जमीन
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना में प्रशासन ने सोमवार को आगजनी और पथराव के बीच 100 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई। कब्रिस्तान की करीब 34 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की। करीब 100 करोड़ रुपये की जमीन से कब्जा हटाने के लिए टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया। विरोध में चार स्थानों पर आगजनी कर सिलिंडर में आग लगाकर टीम पर फेंका। जवाबी कार्रवाई कर पुलिस ने दौड़ाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। दोपहर बारह बजे शाम छह बजे तक अभियान चला। इस दौरान करीब ढाई सौ अवैध कब्जे हटाए गए।
मसूरी थाने के डासना में उस्मान कॉलोनी के सामने कब्रिस्तान है। यह जमीन पठानों और कुरैशी बिरादरी के लोगों के शव दफनाने के लिए आरक्षित है। बिरादरी के लोगों ने नगर प्रशासन से शिकायत की थी कि कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे से उन्हें शव दफनाने की जगह नहीं मिल रही है। शिकायत के बाद डीएम ने अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे।
प्रशासन ने तीन दिन पूर्व मुनादी कराकर जमीन खाली करने के निर्देश दिए। सोमवार को मौके पर प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर डीपी सिंह और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज मिश्र मौके पर प्रवर्तन दस्ते के साथ पहुंचे। कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा जमाए लोगों ने विरोध चलाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध कर रहे लोगों ने चार स्थानों पर आग लगा दी। गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर हटा कर उसमें आग लगाकर टीम पर फेंक दिया। हालात की नजाकत देखकर पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के आने के बाद विरोध कर रहे लोेग किनारे हो गए। टीम बुलडोजर लगाकर शाम तक कार्रवाई करती रही।
विज्ञापन
कहने को झुग्गी, सुविधाएं सब कुछ
अतिक्रमण हटाने के दौरान झुग्गी के अंदर से टीवी, फ्रिज, कूलर समेत अन्य कीमती समान निकले। अधिकारियों ने बताया कि यहां पर कई बार छापे में नशे के पदार्थ मिल चुके हैं।
नेताओं की शह पर आबादी हुई थी झुग्गी
10 साल से अधिक समय से अवैध कब्जा बना हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सफेदपोश नेताओं की शह पर कब्रिस्तान अवैध कब्जे से आबाद था। बताया जा रहा है कि यहां पर कुछ लोग किराया लेकर आबादी बढ़ा रहे थे।
छह घंटे चला अभियान
दोपहर बारह बजे शुरू हुआ अवैध कब्जा हटाने का काम देर शाम तक चलता रह। 100 सौ अधिक संख्या में फोर्स मौजूद रहा। कई बार टकराव की स्थित बनी, लेकिन हालात पर काबू पा लिया गया। करीब 34 बीघे पर कब्जा था, जिसे हटाया गया है। करीब 100 करोड़ रुपये की जमीन से कब्जा हटाया गया है।
डीपी सिंह, एसडीएम सदर