फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दोस्त को लगाई साढ़े १८ लाख की चपत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
ठगी के आरोपी ने दोस्त को लगाई साढ़े 18 लाख की चपत
विज्ञापन

- प्लॉट की रजिस्ट्री फिर लिंटर डलवाने के नाम पर लिए पैसे
- तगादा करने पर रिवॉल्वर तानकर दी हत्या की धमकी, केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विजयनगर में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी द्वारा दोस्त को साढ़े 18 लाख का चूना लगाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कभी प्लॉट की रजिस्ट्री तो कभी मकान का लिंटर डालने के लिए पैसे लिए और तगादा करने पर रिवॉल्वर तानकर हत्या की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसके बेटों समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खैरातीनगर बागू विजयनगर निवासी योग सिंह का कहना है कि सिद्धार्थ विहार डी-ब्लॉक निवासी सतेंद्र कुमार उनके मित्र हैं। सतेंद्र के जरिये ललित केन ने उनसे मित्रता कर ली। योग सिंह के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2016 में अपने निजी कार्य के लिए 12 लाख का लोन लिया था। जिसकी जानकारी ललित केन को थी। उसने उनसे कहा कि उसने सिद्धार्थ विहार डी-ब्लॉक में सतेंद्र कुमार के बराबर में 100 गज का प्लॉट लिया है। उसने 5 लाख रुपये दे रखे हैं, लेकिन रजिस्ट्री के लिए पैसों का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। उसने उनसे साढ़े 7 लाख रुपये मांगे। दोस्ती के नाते उन्होंने ललित केन को पैसे दे दिए। योग सिंह का कहना है कि अप्रैल 2017 में ललित केन मकान बना रहा था। उस पर लिंटर डालने के लिए उसने उनसे 3 लाख रुपये लिए। उन्होंने 2019 में ललित ने पैसों की मांगे तो उसने मकान बेचकर पैसे देने की बात कही।
विज्ञापन

योग सिंह का कहना है कि ललित ने उनसे मकान खरीदने के लिए कहा, लेकिन दोस्त होने के कारण वह उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए मकान खरीदना नहीं चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने मकान के दस्तावेज लेकर उसे दो साल के लिए 8 लाख रुपये और दे दिए। ललित ने मकान पर उन्हें कब्जा भी दे दिया। 2021 में दो साल पूरे होने के बाद उन्होंने पैसे वापस मांगे तो ललित ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। जून 2021 को ललित केन अपने बेटों गगन, भरत और नवीन के साथ आया और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर तानकर मकान खाली करने को कहा और सामान फेंकने लगे। पुलिस को फोन करने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ प्रथम महीपाल सिंह का कहना है कि ललित केन के ऊपर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसे व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed