{"_id":"61327acb8ebc3e17096d1d2e","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2252675127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजपुर में सिरफिरे का खौफ, एक और युवती पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजपुर में सिरफिरे का खौफ, एक और युवती पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर में सिरफिरे का खौफ, एक और युवती पर चाकू से हमला
साहिबाबाद। सफेद कमीज और निक्कर पहने 18 से 20 साल का सिरफिरा युवक दबे पांव घर में घुसा, वहीं से चाकू उठाकर सोती युवती पर वार किया और चला गया...एक की तरह की दो सनसनीखेज वारदात महाराजपुर गांव में 26 घंटे के भीतर हुई हैं। दोनों में हमलावर शाम चार से छह के बीच आया। न कोई सामान लूटा और न ही कुछ बोला। बृस्पतिवार को सिर पर वार किया था जबकि शुक्त्रस्वार को चेहरे पर। सीसीटीवी फुटेज से उसका हुलिया मिला है लेकिन सुराग नहीं। वारदात के तरीके से पुलिस उसे सिरफिरा अपराधी मान रही है। उसके फिर से हमले से डर में गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।
मखदूम आलम की पत्नी हसनुमा खातून (22 ) शुक्त्रस्वार को शाम साढ़े पांच बजे उसके हमले का शिकार बनीं। उन्होंने बताया, वह सो रही थीं। बच्चे खेल रहे थे। तभी कोई घर के अंदर घुसा। वह जब नजदीक आया तो उन्हें कुछ अहसास हुआ। आंख खुलने से पहले ही उसने चाकू से चेहरे पर वार कर दिया। उनका गाल कट गया। वह चिल्लाई तो सिरफिरा भाग गया। वह उसे पीछे से देख पाईं।
इससे पहले बृहस्पतिवार को ऐसी ही वारदात किराए पर रहने वाो असलम अंसारी की पत्नी शहनाज के साथ हुई। उन्होंने लिंक रोड थाना पर केस दर्ज कराया है। असलम ने बताया, शाम के लगभग चार बजे का समय था। बच्चे घर में खेल रहे थे। शहनाज की आंख लग गई थी। तभी हमलावर आया और घर से ही चाकू उठाकर उस पर वार किया। चाकू उसके सिर में घुस गया। हमलावर इसके बाद भाग गया। पत्नी के सिर पर ढाई इंच का घाव हुआ, टांके लगे हैं।
विज्ञापन
हुलिया मिला है, जल्द पकड़ेंगे : एसपी सिटी
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों वारदात एक ही युवक ने की हैं। उसका हुलिया मिल गया है। फुटेज से तस्वीर बनवाएंगे। वह सिरफिरा लग रहा है। उसकी तलाश के लिए टीम गठित की है। महाराजपुर गांव में गश्त भी बढ़ाई गई है।
पुलिस की लापरवाही, 250 मीटर के दायरे में दो वारदात
साहिबाबाद। पहली घटना के बाद ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गया था। सिरफिरे के हमले का शिकार महिला ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश नहीं की। नतीजा यह हुआ है कि महाराजपुर में 250 मीटर के दायरे में लगातार दूसरे दिन वारदात हो गई। इसके बाद आला अफसर भी हरकत में आए। अगर पहली वारदात के बाद ही गांव में पुलिस लगाई गई होती तो दूसरी बच सकती थी। अगर हमलावर आता तो पकड़ा भी जा सकता था।
संकरी गली में कर रहा वारदात
दोनों घटनाएं जिन घरों में हुई हैं, वे संकरी गली में है। इनमें आवागमन काफी रहता है। सिरफिरा सरेशाम वारदात कर रहा है। इस दौरान बच्चे घरों के बाहर खेलते रहते हैं लेकिन वह न तो किसी को वारदात करने जाते नजर आया और न ही करके जाते हुए या फिर हो सकता है कि किसी ने इस पर ध्यान न दिया हो। अब लोग चौकन्ना हो गए हैं।
पति के भाई और दोस्त को पुलिस ने लिया हिरासत में
पीड़ित असलम ने बताया कि पत्नी के उपचार के खर्च के लिए उन्हें रुपयों की जरूरत पड़ी तो अपने भाई और दोस्त से मदद मांगी। उनके भाई और दोस्त अस्पताल में रुपये लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर शुक्त्रस्वार दोपहर में छोड़ा। एसएचओ लिंकरोड ने बताया कि उनसे संदिग्ध का फोटो दिखाकर पूछताछ की गई थी।