फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

45 लाख की लूट में हापुड़ के पूर्व विधायक का बेटा समेत 11 गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
45 लाख की लूट में हापुड़ के पूर्व
विज्ञापन

विधायक का बेटा समेत 11 गिरफ्तार
गाजियाबाद। चेन्नई के कारोबारी एम आनंदम से 45 लाख की लूट हापुड़ के कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सतेंद्र उर्फ बॉबी ने साथियों के साथ मिलकर की थी। मंगलवार को आरडीसी में दुर्गा टावर में हुई लूट का खुलासा कर पुलिस ने बॉबी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 38.30 लाख रुपये, तीन तमंचे, पांच कारतूस और आई-20 कार बरामद हुई है। आरोपियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद बाकी रकम बरामद हो पाएगी।
एसएसपी पवन कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कारोबारी के साथ हुई घटना में सतेंद्र उर्फ बॉबी निवासी न्यू शिवपुरी हापुड़, विनय तेजा निवासी कृष्णानगर गुंटूर आंध्र प्रदेश, दीपक पलटा निवासी डीएलएफ फेज-1 गुरुग्राम, आशीष भसीन निवासी ईस्ट पटेल नगर दिल्ली, सुरेंद्र पाल निवासी बुराड़ी दिल्ली, आयुष निवासी मसूदपुर बसंतकुंज दिल्ली, विशाल मित्तल निवासी रामप्रस्थ लिकं रोड, मनोज शर्मा निवासी ग्राम सहजी थाना नकुड़ सहारनपुर, राजीव त्यागी निवासी त्यागी मार्केट कोठी गेट हापुड़ तथा अरविंद त्यागी और उसकी पत्नी रीना त्यागी निवासी त्यागी नगर हापुड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हवाला के एक करोड़ रुपये नंबर एक में करके 1.15 करोड़ रुपये लौटाने का झांसा देकर कारोबारी को गाजियाबाद बुलाया था। बॉबी हापुड़ से चार बार कांग्रेस के विधायक रह चुके गजराज सिंह का बेटा है। बॉबी हापुड़ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुका है। उस पर विभिन्न धाराओं के सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

चेन सिस्टम के जरिये आरोपियों ने एक-दूसरे से मिलवाया
विनय तेजा ने चेन्नई के कारोबारी एम आनंदम को दीपक पलटा से मिलवाया। वहां से आशीष भसीन और फिर आयुष से मुलाकात हुई। आयुष के जरिये सुरेंद्र उर्फ डॉ. सत्यपाल से संपर्क हुआ, जिसने कारोबारी के विशाल और मनोज से मिलवाया। विशाल और मनोज ने दिल्ली निवासी राजकुमार उर्फ आशीष से मुलाकात कराई, जोकि फरार है। एसएसपी ने बताया कि राजकुमार ने ही हवाला की रकम नंबर एक में कराने की बात कहते हुए कारोबारी को अरविंद त्यागी और सतेंद्र उर्फ बॉबी से मिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश लूटने में शामिल था पूर्व विधायक का बेटा
पुलिस के मुताबिक, हवाला कारोबार में आरोपियों का कमीशन ढाई लाख से 50 हजार रुपये तक फिक्स था। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपी कारोबारी को लेकर आरडीसी के दुर्गा टावर स्थित अधिवक्ता अतुल त्यागी के चैंबर में पहुंचे। अरविंद त्यागी अतुल त्यागी का बहनोई है। चैंबर में अरविंद त्यागी, सतेंद्र उर्फ बॉबी पहले से मौजूद थे और बाद में राजीव त्यागी व गौरव चौधरी को बुला लिया। वहां सतेंद्र उर्फ बॉबी व अरविंद त्यागी ने कारोबारी की रकम लूटने का मन बना लिया। चारों ने कारोबारी से एक बैग लूट लिया, जबकि दूसरा बैग कारोबारी ने नहीं छोड़ा। जिसके चलते आरोपियों ने तमंचे की बट से उसे लहूलुहान कर दिया।
आय कर विभाग को रिपोर्ट भेजेगी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों का एक गिरोह है, जो हवाला की रकम को नंबर एक में करने का झांसा देकर लूटपाट व ठगी करता है। गैंग कारोबार में पैसा निवेश करने वाले व्यापारियों को निशाना बनाता है। सभी आरोपी चेन सिस्टम के जरिये हवाला कारोबार से जुड़े हुए थे। रकम का लेनदेन किस मद से हुआ तथा गहराई तक जांच के लिए पुलिस आय कर विभाग को रिपोर्ट भेजेगी।

लूटपाट के बाद मेरठ के मॉल में की खरीदारी
एसएसपी ने बताया कि लूटपाट के बाद सतेंद्र उर्फ बॉबी अपनी कार में अरविंद त्यागी, राजीव त्यागी और गौरव चौधरी को लेकर मेरठ पहुंचा। वहां सभी आरोपियों ने लूट की रकम से कपड़े व अन्य सामान की खरीदारी की। लूट की रकम अरविंद त्यागी की पत्नी रीना के पास से मिलने के चलते उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed