फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

हनीट्रैप गैंग ने अश्ललील वीडियो बना पंडित को किया ब्लैकमेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हनीट्रैप गैंग ने अश्लील वीडियो बना पंडित को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। हनीट्रैप गैंग द्वारा अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर पंडित को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती ने खुद ही अश्लील वीडियो कॉल की और पीड़ित से भी ऐसा करने को कहा। बाद में वीडियो व्हॉट्सएप पर भेजकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
नगर कोतवाली में रहने वाला युवक पंडिताई करता है। युवक का कहना है कि उसके फेसबुक अकाउंट पर नेहा सैरव नाम की युवती ने संपर्क किया। उसने फेसबुक मेसेंजर पर वीडियो कॉल की, लेकिन उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। पीड़ित युवक का कहना है कि इसके बाद युवती ने फेसबुक के जरिये उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उससे चैटिंग शुरू कर दी। एक दिन वीडियो कॉल के दौरान युवती ने एकाएक अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए और उससे भी बाथरूम में जाकर ऐसा करने को कहा। इसके बाद युवती व उसके गिरोह में शामिल लोगों ने अश्लील वीडियो व फोटो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो यू-ट्यूब पर डालने की धमकी दे साढ़े 12 हजार मांगे
पीड़ित युवक का कहना है कि युवती का नंबर उसने ब्लॉक कर दिया, इसके बाद गौरव नाम के युवक ने उन्हें फोन किया और अश्लील वीडियो यू-ट्यूब पर डालने की धमकी दे साढ़े 12 हजार रुपये खाते में डालने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित ने नगर कोतवाली में शिकायत दी। नगर कोतवाल अमित कुमार का कहना है कि साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पहचान कर उनकी धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान से न करें वीडियो कॉल, रीयर मोड पर रखें कैमरा
साइबर सेल के प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि गिरोह में शामिल युवतियां खुद ही अश्लील वीडियो कॉल करती हैं और फिर सामने वाले व्यक्ति को भी अश्लीलता के लिए उकसाती हैं। इसके बाद स्क्रीन रिकॉर्डर एप से रिकॉर्ड कर लेती हैं। लोग अनजान लोगों से वीडियो कॉल न करें। अगर करनी भी पड़ी तो मोबाइल के कैमरे को रीयर मोड पर कर लें। अगर कोई ब्लैकमेल करता है तो पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed