{"_id":"61157d188ebc3e0d5a701890","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd224038927","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक ने साथियों के साथ मिलकर ट्रैफिक सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक ने साथियों के साथ मिलकर ट्रैफिक सिपाही को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो चालक ने साथियों के साथ मिलकर ट्रैफिक सिपाही को पीटा
गाजियाबाद। ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर टेंपो चालक को ट्रैफिक सिपाही ने रोका तो उसके साथ मारपीट की गई । सिपाही को पिटता देख राहगीरों ने उसे बचाया। लोगों ने टेंपो चालक और उसके भाई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यातायात पुलिस के सिपाही अंकित यादव का कहना है कि उनकी ड्यूटी नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पर चल रही है। टेंपो नंबर 2788 के चालक इरशाद निवासी नंदग्राम द्वारा सवारियों से ज्यादा किराया वसूलने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। टीएसआई ने उसे पकड़ने के लिए कहा था। 8 अगस्त को टेंपो नया बस अड्डा सर्विस रोड पर खड़ा मिल गया। उन्होंने टेंपो में बैठकर चालक से टीएसआई के पास चलने को कहा। सिपाही का कहना है कि वह उन्हें टेंपो में डालकर बेतरतीब ढंग से नंदग्राम कट की तरफ भाग निकला। उन्होंने रुकने के लिए कहा तो चालक ने टेंपो को नाले में गिराने की कोशिश की और कहा कि वह उन्हें टेंपो के साथ नाले में दफन कर देगा।
भाई व साथियों ने की मारपीट, रॉड से हमला किया
सिपाही का कहना है कि थोड़ी देर बाद टेंपो चालक ने अपने भाई दानिश व 5-6 अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने उनके साथ मारपीट की। एक युवक ने रॉड से हमला किया, लेकिन उन्होंने नीचे झुककर अपना बचाव किया। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें हमलावरों से बचाया और चालक इरशाद और उसके भाई दानिश को पकड़ लिया, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। सूचना पर टीएसआई, हेड कांस्टेबल के अलावा सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।