फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

शनिवार को बाजार खुलने से बढ़ जाएगा 130 करोड़ का कारोबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
शनिवार को बाजार खुलने से बढ़ जाएगा 130 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन

गाजियाबाद। करीब साढ़े तीन महीने के बाद शनिवार को बाजार खोलने की अनुमति मिलने से व्यापारियों के चेहरे खिले उठे। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सप्ताह के अंतिम दिन खरीदारी के लिहाज से अहम होते हैं। खासकर नौकरीपेशा लोग शनिवार और रविवार को ही अपने घर के काम निपटाते हैं। अब शनिवार को बाजार खोलने की अनुमति मिलने से जिले में करीब 130 से 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कारोबार होने की उम्मीद है। इसमें सबसे बड़ा लाभ लोहा मंडी को होगा। उसके बाद किनारा, कपड़ा, फर्नीचर, ज्वेलरी व अन्य बाजारों का नंबर आता है।
कोरोना की दूसरी लहर के बीच मई में बाजार पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे। उससे पहले भी जिले के कुछ हिस्सों में साप्ताहिक बंदी थी। सबसे पहले मोदीनगर और उसके बाद मुरादनगर के व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी का एलान किया था। अब दूसरी लहर थमी तो प्रदेश सरकार ने 6 जून को बाजार खोलने की अनुमति दी, लेकिन सप्ताह के दो दिन साप्ताहिक बंदी जारी रखी। इसे लेकर व्यापारी काफी लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। खासकर साहिबाबाद व दिल्ली से सटे कारोबारियों का कहना था कि दिल्ली में साप्ताहिक बंदी लागू नहीं है। सामान्य तौर पर नौकरीपेशा लोगों इन्हीं दो दिनों में घर के लिए सामान खरीदते हैं। अब जिले में बाजार बंद होने से वह खरीदारी करके दिल्ली चले जाते हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। इसको लेकर कई बार डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया। अब शनिवार को बाजार खोलने की अनुमति मिलने पर व्यापारी खुश हैं। उनका कहना है कि अब त्योहार की सीजन चल रहा है। इससे बाजार में खरीदार आएंगे, जिससे कोरोना कर्फ्यू के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को इन क्षेत्रों में होगा कारोबार
लोहा मंडी - 100 करोड़
किराना मंडी - 08-10 करोड़
कपड़ा - 2-3 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स - दो करोड़
ज्वेलरी - 2 करोड़
फर्नीचर - 2-3 करोड़
रेस्टोरेंट व ढाबा - दो करोड़
शेष कारोबार अन्य क्षेत्र में।
बढ़ जाएगा व्यापार
बाजार खुलने के करीब 65 दिन बाद शनिवार को भी व्यापार की अनुमित मिली है। इससे बाजार में अधिक संख्या में खरीदी होने का अनुमान हैं। मोटे तौर पर अनुमान है कि सभी तरह के बाजारों को जोड़कर देखा जाए तो करीब 150 करोड़ रुपये तक का कारोबार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तिलक राज अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
वीकेंड की ज्यादा भीड़
हम लंबे समय से मांग कर रहे थे कि शनिवार और रविवार को बाजार खोलने की अनुमति मिले। क्योंकि इन्हीं दो दिनों में अधिक खरीदारी होती है। साथ ही त्योहार के दिनों में बाजार में ज्यादा खरीदार आते हैं। अब शनिवार की अनुमति मिलने से बड़ा लाभ होने का अनुमान हैं। खासकर व्यापारियों कोरोना कर्फ्यू में हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलेगी।

- अनिल अग्रवाल, सांवरिया, मंडल अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
लोग नहीं जाएंगे दिल्ली
त्योहार के मद्देनजर शनिवार को बाजार खोलने की अनुमति दिया जाना सराहनीय कदम है। अभी तक व्यापारी शनिवार और रविवार को दिल्ली खरीदारी करने जाते थे, लेकिन अब उन्हें स्थानीय स्तर पर बाजार खुला मिलेगा तो वो यहीं पर खरीदारी करेंगे। इससे व्यापारियों को बड़ी संख्या में ग्राहक मिलने की उम्मीद है।
- उदित मोहन गर्ग, जिलाध्यक्ष, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed