फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पांचवीं की छात्रा से मामा ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पांचवीं की छात्रा से मामा ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। डासना में रहने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी के मामा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हापुड़ में नाना के घर जाने पर आरोपी मामा ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की दादी की तहरीर पर मसूरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
डासना की एक कॉलोनी में रहने वाली वृद्धा का कहना है कि उनकी 14 वर्षीय पोती पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ दिनों पहले वह हापुड़ में अपने नाना के घर गई थी। आरोप है कि वहां उसके मामा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर कई बार उनकी पोती से दुष्कर्म किया। घर आने पर पोती ने उन्हें मामा की करतूत बताई। वृद्धा का कहना है कि आरोपी मामा दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज, हापुड़ ट्रांसफर होगा केस
मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पीड़ित छात्रा के मामा शहादत निवासी हापुड़ के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल हापुड़ के एक गांव का बताया गया है, लिहाजा मुकदमे को हापुड़ पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई हापुड़ पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed