फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

चाबी बनाने आया और 20 साल की जमापूंजी ले उड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
चाबी बनाने आया और 20 साल की जमापूंजी ले उड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23 में फेरी लगाकर चाबी बनाने वाले युवक को बुलाना बुजुर्ग दंपती को महंगा पड़ गया। वह उनकी 20 साल की कमाई चंद मिनटों में लेकर फुर्र हो गया। ढाई लाख रुपये और डेढ़ तोला सोने के जेवर गायब देख घटना का पता चला। मधूबन बापूधाम पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संजय नगर सेक्टर-23 निवासी बुजुर्ग सुरेंद्र त्यागी का कहना है कि वह वेल्डिंग का काम करते हैं। उनके घर की अलमारी की चाबी खो गई थी। 21 जुलाई को चाबी बनाने वाला एक युवक मोहल्ले में फेरी लगाने आया। उन्होंने उसे आवाज देकर बुला लिया। सुरेंद्र त्यागी का कहना है कि उनकी पत्नी जगवती ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चली गईं और वह किसी अन्य काम में जुट गए। करीब 10 मिनट बाद चाबी बनाने वाले युवक ने कहा कि उससे चाबी नहीं बन पा रही है। वह अपने पिता को लेकर आ रहा है। आरोप है कि इसके बाद युवक वापस नहीं लौटा। बाद में उन्होंने चेक किया तो अलमारी खुली थी और लॉकर में रखे ढाई लाख रुपये और डेढ़ तोला सोने के जेवर गायब थे। सुरेंद्र त्यागी का आरोप है कि आरोपी युवक ने अलमारी की चाबी बनाने के बाद लॉकर की चाबी भी बना दी और उसमें रखा सामान लेकर फुर्र हो गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया आरोपी
सुरेंद्र त्यागी की पत्नी जगवती का कहना है कि उन्होंने 20 साल में ढाई लाख रुपये इकट्ठा किए थे। सोचा था कि बुढ़ापे में यह रकम काम आएगी, लेकिन चाबी बनाने वाला युवक चंद मिनटों में उनकी जीवनभर की कमाई ले गया। सुरेंद्र त्यागी का कहना है कि उन्होंने आरोपी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर वह उसमें कैद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चक्कर काटे, 15 दिन बाद दर्ज हुआ केस
सुरेंद्र त्यागी की पत्नी जगवती देवी का कहना है कि करीब 12 साल पहले बदमाश ने उनकी चेन लूट ली थी। उन्होंने बदमाश को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था। तहरीर देने पर पुलिस ने घटना को संदिग्ध बता दिया। फुटेज दिखाई तो तहरीर में रकम की संख्या और जेवर की मात्रा हटाने को कहा। दूसरी तहरीर देने के बाद भी चक्कर काटने पड़े।

कोट.....
तहरीर के आधार पर मधुबन बापूधाम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीसीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed