{"_id":"6101b80a8ebc3e36070f9f12","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2231225193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा से रोहिंग्याओं को पीएम आवास बांटे जाने की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा से रोहिंग्याओं को पीएम आवास बांटे जाने की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूडा से रोहिंग्याओं को पीएम आवास बांटे जाने की होगी जांच
गाजियाबाद। भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने डूडा से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिए जाने के आरोपों के बाद अब सभी आवेदकों की जांच होगी। डूडा के परियोजना निदेशक व नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने परियोजना अधिकारी को लोनी के साथ-साथ मुरादनगर, मोदीनगर और डासना क्षेत्र के आवेदकों का सत्यापन करने का आदेश दिया है।
डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2019 से जून 2021 तक लोनी क्षेत्र में 5220 लाभार्थियों में से प्रत्येक को ढाई लाख रुपये की अनुदान राशि दी है। यह अनुदान पक्का मकान बनाने के लिए दी जा रही है। आवेदक की ओर से अनुदान लेने के लिए फार्म भरने के साथ ही आधार कार्ड, जमीन की रजिस्ट्री, फोटो, बैंक पास बुक की कॉपी समेत कई अन्य दस्तावेज देने होते हैं। बीते मंगलवार को लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने डीएम को पत्र भेजकर इस योजना में अनियमितता और अपात्रों को अनुदान दे दिए जाने का आरोप लगाया है। विधायक का दावा है कि उन्होंने साढे़ चार साल में डूडा विभाग से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वालों का डाटा निकलवाया है। आरोप है कि डूडा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 80 फीसदी से अधिक बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को इस योजना का लाभ दिया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर मोटी रिश्वत लेकर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे इन लोगों को योजनाओं का लाभ देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपात्रों को योजना का लाभ देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सत्तादल के विधायक के इस पत्र के बाद सरकारी तंत्र में हड़कंप मचा है। डूडा के परियोजना निदेशक नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को डूडा के परियोजना अधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने विधायक की ओर से की गई शिकायतों के बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
लोनी ही नहीं पूरे जिले के लाभार्थियों का होगा सत्यापन
डूडा के परियोजना निदेशक महेंद्र सिंह तंवर ने डूडा के अधिकारियों को सिर्फ लोनी नहीं, बल्कि मुरादनगर, मोदीनगर और डासना क्षेत्र में योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों का सत्यापन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिले में आवेदकों का सत्यापन करने के लिए नामित एरिना, जयेश ए दलाल समेत तीन फर्मों की ओर से किए गए सत्यापन की भी क्रॉस चेकिंग कराने के लिए कहा है। विधायक ने इन फर्मों के कर्मचारियों पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोट
डूडा की ओर से लोनी समेत पूरे जिले में बीते चार वर्षों में दिए गए पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। अगर अपात्रों को योजना का लाभ दिए जाने के आरोप सही पाए गए तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। - महेंद्र सिंह तंवर, परियोजना निदेशक, डूडा