फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

डिपो में विद्युतीकरण शुरू, अक्तूबर में इलेक्ट्रिक बस दौड़ाने की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
डिपो में विद्युतीकरण शुरू, अक्तूबर में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
विज्ञापन

शहर के 6 रूटों पर 50 इलेक्ट्रिक बसें अक्तूबर से दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अकबरपुर-बहरामपुर में बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक बस डिपो में सिविल वर्क 31 जुलाई तक पूरा हो जाएगा और विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। बसों के संचालन के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) का गठन हो गया है। इसमें परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर को सचिव बनाया गया है।
गाजियाबाद में पहले चरण में 50 बसों का संचालन किया जाना है। इसके लिए 6 रूट पहले ही तय हो चुके हैं। नगर निगम ने बस डिपो बनाने के लिए अकबरपुर-बहरामपुर में करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई है। शासन ने डिपो बनाने का जिम्मा जल निगम की सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) यूनिट को दिया है। डिपो में मेंटेनेंस शेड, ऑफिस, आंतरिक सड़कें, पार्किंग एरिया, गार्ड रूम, पंप रूम और बाउंड्रीवॉल बनाने के लिए 5.08 करोड़ रुपये खर्च किया है। इसके दूसरे चरण में डिपो तक विद्युत लाइन बनाई जा रही है। इस पर 4.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों ने डिपो तक बिजली की लाइन बनाने का काम शुरू कर दिया है। विजयनगर के 132केवी विद्युत सब-स्टेशन से विद्युत लाइन बनाकर डिपो तक लाई जा रही है।
विज्ञापन

------
एक बार में 25 बसें हो सकेंगी चार्ज
अकबरपुर-बहरामपुर में बनाए जा रहे बस डिपो में 50 बसों की क्षमता रहेगी, लेकिन चार्जिंग स्टेशन 25 बनाए जाएंगे। एक बार में 25 बसें एक साथ चार्ज हो पाएंगी। बाकी 25 बसें रूट पर रहेंगी। 25 बसों को बैकअप के तौर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सीसीटीवी और जीपीएस से लैस होंगी
शहर में दौड़ने वाली सभी इलेक्ट्रिक बसें सीसीटीवी और जीपीएस से लैस होंगी। इसके लिए आरएम कार्यालय पर मॉनिटरिंग सेंटर तैयार किया जाएगा। जहां से सभी बसों की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। यात्रियों को एयर कंडीशन की सुविधा भी मिलेगी। एक बार चार्ज होने पर बस 180 किमी तक चलेगी। बस में 25 सीटें होगी।

--------
इन रूट पर चलेंगी बसें
आनंद विहार से मुरादनगर : 40 किमी
आनंद विहार से एएलटी सेंटर : 30 किमी
दिलशाद गार्डन से गोविंदपुरम : 20 किमी
दिलशाद गार्डन से लाल कुआं : 17 किमी
गोविंदपुरम पुलिस लाइन से नोएडा सिटी सेंटर : 28 किमी
लोनी टीला मोड़ भोपुरा से नया बस अड्डा : 12 किमी
--------
अधिकारी बोले
सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक उमेश शुक्ला का कहना कि 31 जुलाई तक सिविल वर्क पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल मेंटेनेंस शेड और ऑफिस बनाने का काम अंतिम चरण में है। डिपो में विद्युत निगम ने भी काम शुरू कर दिया है। अक्तूबर से बसों का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed