फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आज से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षा आज से
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीसीएसयू के बीएड सत्र 2019-21 द्वितीय वर्ष की मुख्य वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। बीएड मुख्य परीक्षाओं के लिए महानगर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। द्वितीय वर्ष के साथ बैक और एक्स विद्यार्थियों की परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होकर दो अगस्त तक चलेंगी। सभी पेपर दोपहर 12.30 से दो बजे की पाली में होंगे।
सभी विस्तृत उत्तरीय प्रश्न पत्रों की परीक्षा की समय अवधि डेढ़ घंटे रहेगी। महानगर में एमएमएच डिग्री कॉलेज, एसडी कॉलेज, एमएम कॉलेज मोदीनगर, संकल्प इंस्टीट्यूट, हाईटेक इंस्टीट्यूट, एचएलएम कॉलेज, गिन्नी देवी पीजी कॉलेज, वीएमएलजी कॉलेज, मॉडर्न कॉलेज, आईएमआर कॉलेज, एलजी पीजी कॉलेज और मेवाड़ इंस्टीट्यूट को परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

20 जुलाई को पहला पेपर एजुकेशनल इंटरवेंशन एंड टीचिंग स्ट्रेटजी का होगा। फिर 22 जुलाई को दूसरा पेपर टेक्नोलॉजी ऑफ डिसेबिलिटी 24 जुलाई को स्किल बेस्ड ऑप्शनल कोर्स 26 जुलाई को स्किल बेस्ड ऑप्शनल कोर्स में वोकेशनल रिहेबिलिटेशन एंड ट्रांजिशन टू जॉब प्लेसमेंट का पेपर होगा। 28 जुलाई को साइको सोशल एंड फैमिली इश्यू 30 जुलाई को रीडिंग एंड रिफ्लेक्टिंग ऑन टेक्स्ट 31 जुलाई को ड्रामा एंड आर्ट इन एजुकेशन और दो अगस्त को बेसिक रिसर्च एंड बेसिक स्टैटिसटिक्स का पेपर होगा। हाइटेक बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. उपासना जोशी ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोशल डिस्टेसिंग के नियमों को ध्यान में रखकर सिटिंग प्लान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 व 30 के पेपर स्थगित, नौ व 10 अगस्त को होंगे:
सीसीएसयू ने 30 जुलाई को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर 29 और 30 जुलाई को होने वाले सभी पेपर स्थगित कर दिए हैं। अब यह पेपर नई तिथि के तहत नौ और 10 अगस्त को होंगे।
पॉलीटेक्निक में 21 से 30 तक होंगे प्रैक्टिकल:
शास्त्रीनगर स्थित राजकीय पॉलीटेकिभनक की मौखिक परीक्षाएं 21 से 30 जुलाई तक आयोजित होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं इस बार ऑनलाइन होंगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed