{"_id":"60f331eb8ebc3e61c855103b","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd22245348","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में सिपाही से हाथापाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी में सिपाही से हाथापाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी में सिपाही से हाथापाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार
गाजियाबाद। नगर कोतवाली की कैला भट्ठा चौकी में झगड़े के मामले में आए एक पक्ष ने हेड कांस्टेबल से हाथापाई कर दी। पुलिस का कहना है कि हेड कांस्टेबल दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उससे भिड़ गया। पुलिस ने मौके पर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच लोग फरार हो गए। हेड कांस्टेबल ने पिता-पुत्र समेत सात लोगों पर केस दर्ज कराया है तो वहीं, झगड़े के पीड़ित पक्ष की तहरीर पर भी नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
कैला भट्ठा निवासी अफसर और उसके बेटे अल्फेज का शुक्रवार रात इस्लामनगर निवासी अलबक्श से किसी बात पर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को कैला भट्ठा चौकी ले आई। पुलिस के मुताबिक पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल भगत सिंह दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अफसर और उसके बेटे के अलावा पांच अज्ञात लोगों ने हेड कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। हेड कांस्टेबल से लोगों को भिड़ता देख पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने अफसर और उसके बेटे अल्फेज को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच अज्ञात व्यक्ति वहां से फरार हो गए। सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल भगत सिंह की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र समेत पांच अज्ञात के खिलाफ हेड कांस्टेबल से मारपीट, गाली-गलौज व सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।
अलबख्स की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज
झगड़े के पीड़ित अलबख्श ने भी अफसर और उसके बेटे अल्फेज के खिलाफ तहरीर दी। उसका कहना है कि वह रात में दूध लेकर लौट घर रहा था। रास्ते में पिता-पुत्र ने उसके साथ मारपीट की। दोनों ने लाठी-डंडों से हमला किया, साथ ही बेल्ट से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सीओ प्रथम का कहना है कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में उन्हें जेल भेज दिया गया।