{"_id":"60edeca78ebc3e4dfd6a274a","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2222113123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अधिकारी समेत तीन से 1.84 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक अधिकारी समेत तीन से 1.84 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक अधिकारी समेत तीन से 1.84 लाख ठगे
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने राजनगर एक्सटेंशन निवासी रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी समेत तीन लोगों को शिकार बनाते हुए उन्हें 1.84 लाख की चपत लगा दी। रिटायर्ड अधिकारी के खाते से एटीएम द्वारा साढ़े 34 हजार रुपये निकाल लिए, जबकि दूसरे मामले में एलआईसी की रकम भेजने का झांसा देकर महिला के खाते से 55 हजार रुपये साफ कर दिए। तीसरी घटना में ऑनलाइन सामान भेजने के नाम पर युवक से 94 हजार रुपये हड़प लिए। तीनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
केस एक : राजनगर एक्सटेंशन की एमसीसी सिग्नेचर हाइट्स सोसायटी में रहने वाले अवकाश चंद्र सक्सेना ने बताया कि वह नैनी, इलाहाबाद से 31 जुलाई 2018 में सरकारी विभाग से प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे। उनका खाता एसबीआई की हरचला मुरादाबाद बैंक में है और वह मुरादाबाद कोषागार के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 जून को उनकी बेटी का जन्मदिन था। इस मौके पर वह परिवार के साथ होटल में खाना खाने गए थे। इस बीच उनके मोबाइल पर कई मेसेेज आए। देखने पर पता चला कि उनके खाते से साढ़े 34 हजार रुपये निकल गए हैं। उन्होंने नंदग्राम थाने में शिकायत दी।
केस दो : राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी एडरेसिस सोसायटी में रहने वाले रविंद्र सिंह का कहना है कि वह एक कंपनी की नेटवर्किंग में कार्यरत हैं। 25 मई 2021 को उन्होंने बायनेंस एक्सचेंज से यूएसडीटी एसेट्स खरीदने के लिए ऑर्डर किया था। इसके लिए उन्होंने अपने पिता बिशन सिंह के खाते से 94 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। यह भुगतान उन्होंने नवजिंद्र सिंह नाम के फोन-पे एकाउंट पर किया। रविंद्र सिंह का आरोप है कि बायनेंस एक्सचेंज और नवजिंद्र सिंह ने उनका ऑर्डर कैंसिल कर दिया। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उन्होेंने न तो माल दिया और न ही रकम वापस की। रविंद्र सिंह ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
केस तीन : राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी में रहने वाली मधु माधवी का कहना है कि बीती 14 जून की सुबह उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि एलआईसी से बोल रहा है। उनके पति ने एलआईसी पॉलिसी के पैसे उनके खाते में जमा कराने के लिए कहा है। मधु माधवी का कहना है कि कॉलर ने पहले तो उन्हें खाते में 20 हजार रुपये आने के मेसेज व्हॉट्सएप पर भेजा। उन्होंने पैसा आने से इंकार किया तो प्रोसेस बताते हुए एक लिंक भेज दिया। जिसे क्लिक करने पर उनके खाते से 55 हजार रुपये उड़ गए।
कोट......
तीनों मामलों में नंदग्राम पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामलों की जांच की जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली जाएगी।
- अवनीश कुमार, सीओ द्वितीय