फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

ममता त्यागी ने ली पांचवीं महिला जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
ममता त्यागी ने ली पांचवीं महिला जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ
विज्ञापन

गाजियाबाद। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बसंत त्यागी को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने मौजूद जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। मंत्रियों के इंतजार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे देरी से हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। कई बार बिजली गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बसंत त्यागी ने कहा कि वह सभी जिला पंचायत सदस्यों को साथ लेकर कार्य करेंगी। सदस्य किसी भी दल के हो सकते हैं, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए सभी परिवार की तरह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में इस समय सबसे ज्यादा जरूरत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की है। सबसे पहले ग्राम पंचायतों में कोरोना वैक्सीन के लिए कैंप लगवाए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा गांव के लोग कोरोना संक्रमण से बच सकें। शासन की मंशा है कि हर गांव में ऑप्टिकल फाइबर के तहत इंटरनेट सेवा मुहैया कराने की है। ताकि हर व्यक्ति अपनी समस्या को शासन तक पहुंचा सके। अपने हर जरूरी कार्य के लिए उसे जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़े। गाजियाबाद के हर गांव में जन सेवा केंद्र व इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर विकसित होंगी ग्राम पंचायतें
ममता त्यागी ने कहा कि ग्राम पंचायतों को शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे लोगों की छोटी से छोटी समस्याओं का समाधान गांव में ही हो सके। गांव में सड़क सफाई स्वास्थ्य, बिजली, पानी के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से चलाया जाएगा। ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने ली शपथ
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी के शपथ लेने के बाद अमर पाल, अशिफा, अनिल गौतम, दया, शौकेंद्र चौधरी, मीनू यादव, अमित त्यागी, प्रिया सिंह, बबली चौधरी, नसीम बेगम, रजनी, परमिता कसाना, अंशु मावी ने जिला पंचायत सदस्य पद की शपथ ली।
जिला पंचायत के कई सदस्य नहीं पढ़ पाए शपथ
जिला पंचायत परिसर में शपथ लेने के दौरान कई जिला पंचायत सदस्य शपथ पत्र ही नहीं पढ़ पाए। जब जिला पंचायत अध्यक्ष ने बोला कि मैं... तो आगे सभी सदस्यों को शपथ पत्र को पढ़ना था। कई जिला पंचायत सदस्य शपथ पत्र नहीं पढ़ पाए और वह चुपचाप खड़े रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को तीन बार में शपथ दिलाई है। मैंने सभी के हाथ में शपथ पत्र दिए हैं, लेकिन कौन शपथ पत्र पढ़ रहा था और कौन नहीं इस पर ध्यान नहीं दिया।
जिला पंचायत की पहली बोर्ड में दो प्रस्ताव पर मोहर
- जिले के दो कांवड़ मार्ग पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
- समितियों के गठन पर की गई चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें समितियों के गठन पर चर्चा की गई और दो प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
बैठक में सबसे पहले सभी सदस्यों का परिचय कराया गया। उसके बाद दो प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सरकार ने कांवड़ यात्रा को अनुमति दे दी है। पहला प्रस्ताव कांवड़ यात्रा को लेकर रखा गया। गंगनहर और पाइप लाइन रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। दूसरे प्रस्ताव में समितियों के गठन पर चर्चा की गई। इसको भी बोर्ड ने पास कर दिया।
परिचय कराने को लेकर हुआ विवाद
अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार ने बैठक शुरू होने के दौरान सभी सदस्यों को परिचय देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शौकेंद्र चौधरी से परिचय शुरू कर देते हैं। इसको लेकर बैठक में कुछ सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नंबर के हिसाब से परिचय होना चाहिए।

हैंडपंप और श्मशानों में काम कराने पर जोर
बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने मुद्दा उठाया कि जब गांव केलोग हमें वोट देते हैं तो उन्हें विकास को लेकर भी काफी उम्मीदें होती हैं। जिला पंचायत सदस्य गांव के अंदर विकास नहीं करा सकता है। सबसे ज्यादा गांव में हैंडपंप और श्मशान में काम कराने की आवश्यकता है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, मुरादनगर विधायक और अपर मुख्य अधिकार योगेश कुमार ने कहा कि यह मामला जिला स्तर का नहीं हैं। इनका प्रस्ताव शासन को बनाकर भेजा जाएगा, जिससे जिला पंचायत सदस्य गांव के अंदर भी काम करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed