फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

रेस्टोरेंट संचालक के घर घुसे बदमाश, लूट के विरोध पर चाकू मारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
रेस्टोरेंट संचालक के घर घुसे हथियारबंद बदमाश, लूट के विरोध पर चाकू मारा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के आदित्य वर्ल्ड सिटी में एलआईसी एजेंट बनकर आए बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। मां को गन प्वाइंट पर देख संचालक बदमाशों से भिड़ गया, जिसके बाद बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू से संचालक की उंगली कट गई। शोर-शराबा होने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने देर रात पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
आदित्य वर्ल्ड सिटी सेक्टर-3 में रहने वाले तरुण वर्मा मोहननगर स्थित वर्ल्ड स्क्वॉयर मॉल में रेस्टोरेंट चलाते हैं। कोरानाकाल में उन्होंने रेस्टोरेंट बंद कर दिया था। तरुण वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले एक युवक घर पर आया था। मां ने गेट खोला तो उसने खुद को एलआईसी एजेंट बताया। मां ने पॉलिसी लेने से इनकार कर दिया तो युवक चला गया था। तरुण वर्मा का कहना है कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी मां उमा राजपूत (61) के साथ घर पर थे। इसी दौरान दो युवक गेट पर आए। मां ने गेट खोला तो युवक ने खुद को एलआईसी एजेंट बताते हुए उनसे पूछा कि उन्होंने पॉलिसी के बारे में कोई जवाब नहीं दिया। मां ने फिर से पॉलिसी लेने से मना कर दिया, जिसके बाद युवकों ने पीने के लिए पानी मांगा। तरुण वर्मा का कहना है कि मां पानी लेने गई तो दोनों युवक मेनगेट से गैलरी वाले गेट तक आ गए। पानी पीने के दौरान दो युवक और आ गए और उनकी मां पर तमंचा तान दिया। एक बदमाश ने उनकी मां के हाथ पकड़े, दूसरे ने गर्दन दबोची और तीसरे ने मुंह बंद कर दिया। मां की चीख निकलने पर गेट की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन

धक्का देने पर तमंचा गिरा तो चाकूमारा
तरुण वर्मा का कहना है कि वह गेट पर मौजूद चारों बदमाशों से भिड़ गए। उन्होंने उन्हें बाहर की तरफ धक्का दिया तो तमंचा नीचे गिर गया। इसके बाद एक बदमाश ने उन्हें चाकू मारना शुरू कर दिए। पेट में चाकू लगने से बचा लिया, लेकिन हाथ व शरीर में अन्य स्थान पर चाकू के वार से वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश घर से भाग निकले। तीन बदमाश ईजी-डे की तरफ भाग निकले, जबकि चौथा बदमाश कुछ दूर खड़ी बाइक स्टार्ट करने लगा। उन्होंने उसे दबोचने की कोशिश की तो वह उन पर बाइक फेंककर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा दिखाने पर बुत बनकर खड़े हो गए पीएसी के जवान
स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों के भागते वक्त उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद ईजी-डे पर तैनात पीएसी केजवानों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने जैसे ही तमंचा दिखाया तो पीएसी के जवान बुत बनकर खड़े हो गए, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चाकू, बाइक व हेलमेट कब्जे में ले लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस मास्क पहने बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।

कोट.....
आदित्य वर्ल्ड सिटी और लग्जूरिया एस्टेट सोसायटी में सुरक्षा को लेकर तमाम खामियां हैं। पर्याप्त सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था नहीं है तथा साथ ही पुलिस भी गश्त नहीं करती है। एक पीसीआर की तैनाती होनी चाहिए।
शैलेष पांडेय, उपाध्यक्ष- लग्जूरिया एस्टेट सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed