फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कागजों में 4000 पौधे लहलहाएं...मौके पर ही नजर आए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कागजों में 4000 पौधे लहलहाए... मौके पर 400 ही नजर आए
विज्ञापन

गाजियाबाद। वन महोत्सव के तहत इस बार भी जिले में एक ही दिन में 8.89 लाख पौधे लगाने
का दावा तो कर दिया गया लेकिन मौके पर इसके दस फीसदी भी पौधे नजर नहीं आ
रहे हैं। कागजी हरियाली की एक बानगी मसूरी गंग नहर की पटरी पर देखी जा सकती
है। पौधरोपण का जिम्मा उठा रहे वन विभाग के रिकॉर्ड में यहां 4000 पौधे लगे
हैं लेकिन इनके लिए किए गए कुल गड्ढों की संख्या ही 500 है। इनमें भी पौधे
400 में ही लगाए गए। 100 गड्ढे खाली हैं।चार जुलाई को लगाए गए 400 में से
100 पौधे दो दिन की कड़ी धूप में सूख गए, क्योंकि इनके लिए पानी का इंतजाम
तक नहीं किया गया। शेष 300 कितने दिन बचे रहेंगे, कहना मुश्किल है, क्योंकि
छुट्टा पशुओं से इनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड नहीं लगाए गए हैं।
यही सच्चाई मुरादनगर में काकड़ा बिजली घर के पास किेए गए पौधरोपण की है।
दावा 16 हजार पौधे लगाने का है। मौके पर आठ हजार भी नजर नहीं आ रहे। यह हाल
तब है जबकि पौधरोपण की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तक नियुक्त किए गए। वन
विभाग का दावा एक ही दिन में 1.52 लाख पौधे खुद लगवाने का है। पांच जुलाई
को जिले में सभी विभागों ने कुल मिलाकर 8.89 लाख पौधे लगाने की जानकारी दी
है। कागजों में वन विभाग ने 1.52 लाख पौधों के लिए दो लाख गड्ढे भी खोदवाए हैं।
-
आश्चर्य: एक दिन में एक व्यक्ति ने लगाए 608 पौधे
वन विभाग ने 1.52 लाख पौधे रोपने के लिए 250 कर्मचारियों को लगाया। इन
कर्मचारियों ने 45 स्थानों पर यह पौधे रोपे हैं। आंकड़ों केअनुसार एक
व्यक्ति ने एक दिन में 608 पौधे रोपे हैं। एक पौधा लगाने का समय 10 मिनट
मान लें तो छह हजार 80 मिनट बैठ रहे हैं। यानि एक आदमी एक दिन में 608 पौधे
लगा सकता है। जबकि विभाग ने दावा किया है कि आठ घंटे में इतने पौधे लगा दिए
गए। जबकि एक आदमी सवा चार दिन काम करेगा, तब 608 पौधे लगा पाएगा।
---
पौधारोपण पर खर्च होंगे 25 लाख
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस साल पौधारोपण करने पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन स्तर से यह फंड किस्तों में जारी होगा। बीज रोपण से पौध तैयार होने तक प्रत्येक पौधे पर 3.5 रुपये और पौध लगाने से उसकी देखभाल, सिंचाई, सुरक्षा पर 17 रुपये खर्च किए जाएंगे।

----
विभागों को दिया गया लक्ष्य
विभाग लक्ष्य
ग्राम्य विकास 2,58240
पंचायत राज 29400
जीडीए 90,000
नगर विकास 2,75000
वन विभाग 1,76000
- लक्ष्य से ज्यादा खोद दिए गड्ढे
विभाग खोदे गए गड्ढे
पंचायती राज 2,88000
नगर विकास विभाग 2,53393
वन विभाग 2,00000
आवास विकास 12000
कृषि विभाग 49092
----
वर्जन...
वन विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण के लिए बुलाया था। मैंने भी पौधरोपण
किया, लेकिन कितने पौधे लगे हैं। इसकी जानकारी नहीं है। पौधों की संख्या ज्यादा नहीं थी।
शहजाद चौधरी, मसूरी प्रधान
--
हमने अलग-अलग स्थानों पर लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढे खोदे हैं। पौधारोपण भी किया गया है। लगातार विभाग के कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में लक्ष्य को पूरा कर रहे हैं। सभी पौधों की निगरानी वन विभाग करेगा। पौधों की गिनती के लिए जिला स्तर की टीम के साथ लखनऊ की टीम भी आती है। हम गड्ढों और पौधों की गिनती कराकर पूरा रिकॉर्ड शासन को भेजेंगे। - अशोक कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी, गाजियाबाद।
विज्ञापन

पौधरोपण का कार्य तेजी से चल रहा है। लक्ष्य केसापेक्ष ही पौधे रोपे जा रहे
हैं। गर्मी और लू के कारण पौधे सूख रहे हैं। इससे पौधरोपण में दिक्कत आ रही
है। लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed