फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

तिहरे हत्याकांड के पीछे एक करोड़ की संपत्ति के लेनदेन के विवाद का शक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
तिहरे हत्याकांड के पीछे एक करोड़ की संपत्ति के लेनदेन के विवाद का शक
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोनी के टोली मोहल्ला में हुए तिहरे हत्याकांड के पीछे एक करोड़ की संपत्ति के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। चश्मदीद अफसाना ने घटना में जिस चचेरे देवर का नाम लिया, उसे पूछताछ करने के बाद पुलिस की जांच देर रात नए एंगल पर घूम गई। खोजबीन करने पर कुछ संदिग्ध आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें रवाना हो गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
चचेरे देवर ने सबको मारा, लूटपाट नहीं हुई : चश्मदीद
मृतक अजरुद्दीन उर्फ अज्जू की पत्नी अफसाना तिहरे हत्याकांड की चश्मदीद है। घर में मौजूद परिवार के बाकी सदस्यों पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, जबकि अफसाना को बख्श दिया। शुरूआत में परिजनों ने अफसाना की तबीयत खराब होने की बात कही थी। कई घंटे इंतजार के बाद अफसाना से बात हो सकीं। पूछताछ में अफसाना ने पुलिस को जो बताया, उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई। उसने कहा कि उसके चचेरे देवर ने ही सबको मारा है। साथ ही उसने लूटपाट की घटना से भी इंकार किया। उसे क्यों बख्श दिया गया, इस सवाल पर कहा कि वह गर्भवती है। उसने इसका हवाला देते हुए जान बख्शने की गुहार लगाई थी। इस दौरान चचेरे देवर की पिस्टल भी धोखा दे गई। जिसकी वजह से वह बच गई।
विज्ञापन

छह बदमाशों ने डकैती के विरोध पर बरसाई गोलियां : वादी
रहीसुद्दीन के बेटे अलीमुद्दीन ने घटना का केस दर्ज कराया है। दूसरे मकान में रहने वाले अलीमुद्दीन ने पुलिस को बताया कि घर में घुसे 5 से 6 बदमाशों ने डकैती के विरोध पर उनके पिता व भाईयों की हत्या की और मां को भी गोली मार दी। उसका दावा है कि फर्स्ट फ्लोर पर उनकी मां फातिमा दरवाजा खोलकर सोती हैं। डेयरी की छत के रास्ते ही बदमाश फर्स्ट फ्लोर पर आए और एक-एक कर सभी की हत्या करते गए। 25 लाख कैश, एक किलो सोना व दो किलो चांदी के जेवरात लूटकर बदमाश छत के रास्ते दीवार फांदकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
चचेरे देवर से पूछताछ में सामने आया विवाद : पुलिस
पुलिस का कहना है कि अफसाना के चचेरे देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो एक करोड़ की संपत्ति के लेनदेन का विवाद सामने आया। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि अफसाना के पति, भाई व चचेरे देवर ने कुछ समय पहले एक करोड़ की संपत्ति का सौदा कराया था। इस संपत्ति के पैसों को लेकर कुछ विवाद हो गया था। पुलिस की तीन टीमें अफसाना के मायके साहिबाबाद रवाना हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ के बाद ही आगे की कड़ी जुड़ सकेंगी।
---------------------------------
इनसेट......
बदमाशों के घर में घुसने को लेकर संशय, पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन
तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस और परिजन बदमाशों की संख्या को लेकर अभी तक निश्चित नहीं हैं। बदमाशों के घर में घुसने और वारदात कर फरार होने को लेकर भी पुलिस संशय में है। कारोबारी के घर के ईद-गिर्द जितने भी घर हैं, उनकी छत से कारोबारी के घर की छत 15 से 20 फीट ऊंचाई पर है। इन दीवारों पर चढ़कर वारदात करना और फिर दीवार फांदकर फरार हो जाना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस ने इसे तस्दीक करने के लिए कई बार क्राइम सीन भी दोहराया।
जुनून में किया हत्याकांड, कई-कई गोलियां मारीं
बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया। जो सामने आया उसे गोली मारते रहे। इससे साफ जाहिर है कि जुनून में आकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने रहीसुद्दीन के माथे में गोली मारी। इमरान के दायें बायें सीने और कनपटी पर गोली मारी। अजरुद्दीन उर्फ अज्जू के दायें बायें सीने पर गोली मारी। रहीसुद्दीन की पत्नी फातिमा के गाल पर गोली मारी, दो दूसरी तरफ से निकल गई।
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से की गई छेड़छाड़
अलीमुद्दीन के मुताबिक बदमाश घर से कैश व सोना-चांदी लूटकर ले गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनके पिता व भाईयों से अलमारियों की चाबी लेकर लॉकर खोले और माल लूट लिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि लूटपाट जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पीड़ित के शुरूआत और बाद के बयानों में विरोधाभास मिला है। साथ ही शुरू में अलमारियों की स्थिति कुछ दी, जो बाद में बदल दी गई।
अलीमुद्दीन बोला- पिता की पुकार सुनकर मौके पर पहुंचा
अलीमुद्दीन का कहना है कि रात करीब ढाई से तीन बजे उसे पिता के घर में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इसी बीच पिता ने उसका नाम लेते हुए आवाज लगाई। उसने खिड़की से देखा तो 5-6 लोग घर के बगल में स्थित डेयरी की छत पर खड़े थे। इसके बाद वह पिता के घर की तरफ दौड़ पड़ा, लेकिन मेन गेट बंद होने के कारण अंदर नहीं जा सका। अफसाना ने आकर गेट खोला, तो वह अंदर घुसा। ग्राउंड फ्लोर पर पिता व दो भाई लहूलुहान पड़े थे, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर मां घायल अवस्था में थी। अस्पताल ले जाने पर पिता व भाईयों को मृत घोषित कर दिया गया।

एक माह पहले खरीदी संपत्ति भी जांच के दायरे में
रहीसुद्दीन के बड़े बेटे सलीमुद्दीन का कहना है कि उनके पिता ने घर के सामने ही एक महीने पहले एक संपत्ति का सौदा 70 लाख रुपये में किया था। 10 लाख रुपये एडवांस देकर बैनामे के लिए टाइम निर्धारित कर दिया था। ससीमुद्दीन के मुताबिक संपत्ति खरीदने को लेकर कुछ लोग उनसे अंदरूनी रंजिश मानने लगे थे। हो सकता है कि घर में मोटा कैश होने के शक में किसी ने वारदात कर दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed