{"_id":"60d38eb98ebc3e32c93ce8e8","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd221007622","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते वक्त गंगनहर में डूबे दो दोस्त, एक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते वक्त गंगनहर में डूबे दो दोस्त, एक का शव बरामद
विज्ञापन
नहाते वक्त गंगनगर में डूबे दो दोस्त, एक का शव बरामद
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी गंगनहर में नहाने गए विजयनगर क्षेत्र निवासी दो दोस्त बुधवार दोपहर पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से मदद से सर्च ऑपरेशन चलाकर एक युवक का शव तो बरामद कर लिया, जबकि दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चल सका। घटना का पता लगने पर दोनों युवकों के परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि लापता युवक की तलाश में बृहस्पतिवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
विजयनगर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार बागू निवासी आकाश (19) पड़ोस के ही अपने दोस्त नितिन (21) के साथ स्कूटी से नहाने के लिए मसूरी गंगनहर पर गए थे। नाहल झाल के पास संतर में स्कूटी खड़ी कर दोनों गंगनहर में नहाने लगे। गहने पानी में दोनों दोस्त डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों गहरे पानी में समा गए। लोगों की सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से दोनों की तलाश शुरू करा दी। देरशाम आकाश के शव गंगनहर से बरामद हो गया, जबकि नितिन का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी रोते-बिलखते हुए गंगनहर पर पहुंच गए।
परिवार की आजीविका का इकलौता जरिया था आकाश
आकाश के रिश्तेदार सुनील ने बताया कि तीन भाई-बहनों में आकाश सबसे बड़ा था। पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है, जबकि मां भी दिव्यांग है। रिश्तेदार के मुताबिक आकाश नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह परिवार की आजीविका का इकलौता जरिया था। वहीं, गंगनहर में डूबा आकाश का दोस्त नितिन मेरठ के सूरजकुंड क्षेत्र में कपड़े की दुकान करता है। लॉकडाउन में कारोबार न चलने के कारण वह घर पर ही रह रहा था। नितिन अपनी स्कूटी से दोस्त के साथ गंगनहर पर पहुंचा था। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का है।
विज्ञापन
मना करने पर झाल से 500 मीटर आगे नहाने लगे और डूब गए
सीओ सदर कमलेश पांडेय का कहना है कि गंगनहर में पानी का बहाव काफी तेज है। नाहल झाल के पास पुलिस लोगों को नहाने के लिए मना करती है। बुधवार को भी काफी लोग वहां नहा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने नहाने से मना कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों दोस्त झाल से करीब 500 मीटर आगे जाकर नहाने लगे और गहरे पानी में डूब गए। सीओ का कहना है कि एनडीआरएफ को सूचना दे दी गई है। बृहस्पतिवार को नितिन की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।