फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कोरोना काल में बन गए वाहन चोर, 200 से ज्यादा चुराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कोरोना काल में बन गए वाहन चोर, 200 से ज्यादा चुराए
विज्ञापन

गाजियाबाद। अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 15 दोपहिया वाहनों के अलावा नशीली गोलियां व चाकू भी बरामद किए हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि कोराना काल में काम-धंधा ठप होने पर आरोपियों ने वाहन चोरी शुरू कर दी। गैंग अब तक 200 से ज्यादा वाहन चोरी कर चुका है।
एसपी सिटी ने बताया कि वाहन चोर गैंग में शामिल समीर निवासी मिर्जापुर विजयनगर, इमरान निवासी ग्राम पिपरेडा धौलाना हापुड़, राकेश निवासी अंबेडकर मोहल्ला मसूरी, राहुल निवासी दीनानाथपुर पूठी मसूरी, इदरीश निवासी ग्राम नाहल मसूरी, आस मोहम्मद निवासी ग्राम ढबारसी मसूरी और इमरान निवासी ग्राम बसोत बागपत को गिरफ्तार किया गया है। पिपरेडा धौलाना निवासी इमरान गैंग का सरगना है। एसपी सिटी ने बताया कि समीर गाड़ी धुलाई करता है, इमरान फेरी लगाता है, राकेश पेंट का काम करता है, राहुल तेल मिल में नौकरी करता है, इदरीश टायर पंचर लगाता है, आस मोहम्मद कबाड़ी का काम करता है और गैंग का सरगना इमरान गैराज चलाता है। पिछले साल कोराना काल शुरू होने के बाद काम-धंधे मंदे होने के कारण इमरान ने वाहन चोरी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

ऑन डिमांड चुराते थे वाहन
नगर कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि सरगना इमरान तीन से चार हजार में चोरी की बाइक खरीदकर कबाड़ी आस मोहम्मद को एक से दो हजार के लाभ पर बेच देता था। कबाड़ी वाहन काटकर उसके पुर्जे बेचने का काम करता था। वाहन चोरी की अधिकांश वारदात समीर ने की है। इसके अलावा गैंग के अन्य साथी भी वाहन चोरी व घटना के दौरान रेकी करते थे। एसपी सिटी ने बताया कि पिछले कोराना काल से अब तक आरोपी 200 से अधिक दोपहिया वाहन चोरी कर चुके हैं। नगर कोतवाल के मुताबिक अलीगढ़ निवासी आरिफ भी वाहन चोर गैंग का सदस्य था। बीते दिनों उसकी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। आरिफ अलीगढ़ व अन्य स्थानों से बाइक और स्कूटी चुराकर इमरान को देता था। इसके बदले में उसे निर्धारित रकम दे दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन व चेसिस नंबर भी बदलते थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक गैंग दोपहिया वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर टेंपर्ड कर उन्हें बदलने का काम भी करते थे। दो वाहन ऐसे मिले हैं, जिनमें किसी अन्य वाहन का इंजन लगाया हुआ है। इसके अलावा आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी भी करते थे। उनके पास से 270 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed