{"_id":"6216864801281830a35bce86","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2345058156","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 लाख की लूट के बाद भी चेकिंग ना गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 लाख की लूट के बाद भी चेकिंग ना गश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 लाख की लूट के बाद भी चेकिंग ना गश्त
गाजियाबाद। बदमाश लगातार लूट और चोरी की वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। मंगलवार को नेहरू नगर में दिनदहाड़े बिल्डर के यहां हुई 21 लाख की लूट के बाद भी जिले में पुलिस चेकिंग कर रही है ना ही गश्त। हाल ही में जहां वारदातें हुई हैं, बुधवार को उन इलाकों के चेकपोस्ट का अमर उजाला की टीम ने मौके पर जाकर हाल जाना। जहां से पुलिस नदारद मिली। पेश है रिपोर्ट...
सीन-1
राकेश मार्ग पर बने चेकपोस्ट पर बेरियर सड़क किनारे रखे है और मौके पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। राकेश मार्ग पर वाहनों का अधिक आवागमन रहता है। मंगलवार को उसी चेकपोस्ट से 500 मीटर दूरी पर नेहरू नगर तृतीय में बिल्डर के यहां 21 लाख की लूट हुई थी। इसके बावजूद भी बुधवार को उस चेक पोस्ट पर पुलिस तैनात नहीं मिली।
सीन-2
कविनगर सी-ब्लॉक में भी पिछले दिनों बाइक सवार दो बदमाशों ने सब्जी खरीद महिला की चेन लूटी थी। इसके बावजूद कविनगर सी-ब्लॉक मार्केट के पास बने पुलिस चेकपोस्ट से पुलिस नदारद मिली और बैरियर सड़क किनारे रखा है जबकि उस चेकपोस्ट से 100 मीटर दूरी पर एक स्कूल भी है। ऐसे में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
सीन-3
राजनगर सेक्टर-10 के चौराहे पर काफी हलचल रहती है। शाम के समय वहां लोग परिवार के साथ घूमने आते हैं। इस चौराहे पर बने चेकपोस्ट पर 4 बेरियर रखे हैं लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। जबकि पिछले सप्ताह इसी क्षेत्र में एक महिला से दो बदमाशों ने चेन लूटी थी।
सीन-4
आरडीसी चौराहे राजनगर का पॉश इलाका है। जहां वाहनों का काफी आवामगन रहता है। कई बार इस चौराहे पर वाहनों की तेज गति के कारण हादसे हो चुके हैं और पिछले दिनों एक बुजुर्ग से बदमाशों ने उनकी अंगूठी उतरवा ली थी। इस चेक पोस्ट पर बैरियर सड़क किनारे रखे हैं जबकि पुलिसकर्मी तैनात नहीं है।
----------
पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अन्य जिलों में विधानसभा चुनाव में लगी है। ऐसे में मौजूदा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी बढ़ाई गई है। वारदातों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई गई हैं। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी