फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

तनाव में चल रहे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
तनाव में चल रहे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-8 निवासी बैंक मैनेजर के 26 वर्षीय बेटे विभोर शर्मा ने मंगलवार रात सेक्टर-13 में गार्ड के केबिन में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह पांच सालों से पढ़ाई व नौकरी के लिए मानसिक तनाव में चल रहा था। कई बार उसने आत्महत्या करने की इच्छा परिजनों को बताई। मंगलवार रात दो बजे उसने परिजनों के मोबाइल पर माई लाइफ इज एंड का मेसेज का मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। सुबह सात बजे मेसेज देखने के बाद परिजनों को जानकारी हुई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
राजनगर सेक्टर-8 के सत्यदीप अपार्टमेंट में राजीव शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह एक बैंक में मैनेजर हैं। जानकारी के अनुसार विभोर पढ़ाई और नौकरी को लेकर काफी समय से परेशान था। विभोर ने जापानी भाषा में स्नातक किया था और आगे की पढ़ाई के लिए वह दो साल के लिए मुंबई भी गया था। वहां से लौटने के बाद से वह नौकरी तलाश रहा था। वह आए दिन अपने माता-पिता से आत्महत्या करने की बात करता था। परिजनों के अनुसार हाल ही में विभोर की गुरुग्राम की एक एमएनसी कंपनी में नौकरी भी लगी थी। शुक्रवार को उसे ज्वाइन भी करना था। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृत युवक के पास से तमंचा और मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर सीडीआर निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

घर से निकलने के बाद इंदिरापुरम गया था विभोर
थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विभोर ने परिजनों को जो मेसेज किया था उसकी लोकेशन इंदिरापुरम क्षेत्र की है। अंदेशा जताया जा रहा है कि विभोर रात को घर से निकलकर इधर-उधर घूमता रहा। आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए फुटेज में वह अकेला ही नजर आया है। हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है कि वह इंदिरापुरम किस साधन से गया और क्यों गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed