{"_id":"621531370c9f4820b66bb51d","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2344554142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी दिखा रहे बदमाश, 20 दिन में 10 से ज्यादा वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी दिखा रहे बदमाश, 20 दिन में 10 से ज्यादा वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी दिखा रहे बदमाश, 20 दिन में 10 से ज्यादा वारदात
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना और शामली में बदमाशों की गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरे ओर शहर में बदमाशों ने 20 दिन में लूट की 10 वारदातों को अंजाम दे डाला है। बेखौफ अंदाज में वह एक के बाद एक वारदात कर रहे हैं। पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित थानों के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने और बदमाशों को तलाशने का हवाला दे रही है।
फरवरी के इन 22 दिनों में कई वारदात हो चुकी है, जिसमें 5-6 चेन लूट की ही घटनाएं हैं जबकि इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में मोबाइल लूट और चोरी की घटना आए दिन हो रही हैं। पुलिस जिले में चेकिंग अभियान भी चला रही है लेकिन बदमाशों पर लगाम नहीं लगा पा रही।
बदमाश खुलेआम महिलाओं को निशाना बनाकर चेन लूट रहे है जबकि राहगीरों से मोबाइल लूट की वारदात कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस लूट और चोरी की धारा में मामले तो दर्ज कर रही है लेकिन किसी में सफलता हाथ नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
कविनगर बदमाशों के निशाने पर
कविनगर क्षेत्र बदमाशों के निशाने पर है थाने के पॉश इलाके राजनगर, कविनगर में सबसे ज्यादा चेन स्नेचिंग की वारदात हो रही हैं। इसके अलावा साहिबाबाद, इंदिरापुरम, लोनी भी बदमाशों के निशाने पर बना हुआ है।
बाइक सवार दो बदमाश कर रहे वारदात
इस माह हुई चेन लूट की हर वारदात में बाइक सवार दो बदमाश होने की ही बात सामने आई है जिसमें वारदात के समय एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके तैयार रहता है और दूसरा पैदल घूमकर वारदात करता है।
---
राजनगर एक्सटेंशन निवासी अवध मिश्रा की पत्नी के साथ राजनगर सेक्टर 10 में चेन स्नेचिंग हुई थी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि वह कई बार थाने जा चुके हैं लेकिन पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है।
----
कविनगर सी-ब्लॉक में दिनदहाड़े 2 फरवरी को बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर सब्जी खरीद रही महिला से चेन लूट ली थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पीड़िता के बेटे ने कविनगर थाने में शिकायत दी लेकिन अभी तक कोई सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी। पुलिस कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द पकड़ने का आश्वासन दे रही है।
------------
1 फरवरी- लोनी में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले दुकानदार से लैपटॉप और नकदी लूटी।
2 फरवरी- कविनगर सी ब्लॉक में सब्जी खरीद रही महिला की चेन लूटी
4 फरवरी- मसूरी में तमंचे के बल पर तीन बदमाशों ने आभूषणों से भरा बैग लूटा
5 फरवरी- मसूरी के एक फार्म हाउस में युवक ने नकदी और गहनों से भरा बैग चोरी किया
13 फरवरी- चिंरजीव विहार में बदमाशों ने महिला की चेन लूटी
13 फरवरी- राजनगर सेक्टर 10 में बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी
14 फरवरी- गोविंदपुरम के जी-ब्लॉक में महिला से चेन लूट
14 फरवरी- सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने साइकिल सवार से अंगूठी उतरवाई
14 फरवरी- नंदग्राम मोड़ पर महिला से बदमाशों ने मोबाइल छीना।
विधानसभा चुनाव में कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अन्य जिलों में लगी है। सीमित पुलिस बल पर बेहतर सुरक्षा देने का प्रयास है। सभी थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
-पवन कुमार, एसएसपी