फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण देने के नाम पर कर रहे थे उगाही, 4 गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण देने के नाम पर कर रहे थे उगाही, 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण और कोविड नियमों के बारे में जानकारी देने केे नाम पर उगाही करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों खाद्य सुरक्षा मानव प्रमाणन (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) के नाम से छपी बिल बुक से रेहड़ी पटरी और दुकानदारों की प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर 700 रुपये की रसीद काट रहे थे। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई कराई। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिल बुक व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
सिहानी गेट थाना प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से लोहिया नगर में अवैध रूप से दुकानदार व रेहड़ी पटरी वालों की प्रशिक्षण देने के नाम पर रसीद काटने की सूचना मिली। मौके से न्यू आर्यनगर निवासी पवन शर्मा, मुरादनगर निवासी प्रिंस व करन और पटेल नगर निवासी शशी कांत शर्मा को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी पिंटू घोष फरार है। पुलिस ने इनके पास से खाद्य सुरक्षा मानव प्रमाणन नाम से छपी बिल बुक व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिंटू घोष ने नौकरी देकर उन्हें रखा था। जिसने प्रतिदिन पांच सौ रुपये या प्रति रसीद 100 रुपये देने का झांसा दिया। पुलिस के मुताबिक यह तीन-चार माह से यह काम कर रहे हैं। मुख्य आरोपी पिंटू घोष की तलाश और मामले की जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा मानव प्रमाणन संस्था के बारे में जानकारी की जा रही है। जिसके निदेशक से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

इस संस्था के नाम से विभाग में नहीं कोई पंजीकरण
खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानव प्रमाणन नामक कोई संस्था या एनजीओ विभाग में पंजीकृत नहीं है और किसी भी संस्था या एनजीओ को प्रशिक्षण या अन्य किसी आधार पर शुल्क वसूली या रसीद काटने का नियम नहीं है। विभाग द्वारा कोई प्रशिक्षण दिया जाता है तो इसका भुगतान सरकार या संबंधित कार्यक्रम आयोजक द्वारा किया जाता है। अगर कोई अवैध रूप से शुल्क वसूली करता है तो तुरंत विभाग व पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed