फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Two brothers throw a friend from the terrace in a dispute over a car collision, death

गाजियाबाद : गाड़ी टकराने के विवाद में दो भाइयों ने दोस्त को छत से फेंका, मौत

Mon, 07 Feb 2022 12:54 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 07 Feb 2022 12:54 AM IST
सार

आरोपियों ने घर में घुसकर पहले दोस्त की पिटाई की। फिर उसे नीचे फेंक दिया। मृतक के भाई मनोज ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Ghaziabad: Two brothers throw a friend from the terrace in a dispute over a car collision, death
demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी दो भाइयों ने कार टकराने के विवाद में अपने दोस्त को दूसरी मंजिल से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर पहले दोस्त की पिटाई की। फिर उसे नीचे फेंक दिया। मृतक के भाई मनोज ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर एम ब्लॉक निवासी अनिल कुमार (43) पुत्र चरण सिंह अपनी पत्नी अंजू देवी, बेटी कृषिका (15), बेटे सिद्धार्थ (10), पिता और भाई मनोज कुमार के साथ रहते थे। अनिल के भाई मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर के पास में रहने वाले हरेंद्र अनिल को अपने साथ ले गया और अपने भाई नरेंद्र के साथ मिलकर उनको शराब पिलाई। घर वापस आते समय अनिल हरेंद्र की कार चलाने लगा, उसी दौरान घर के पास पार्क की दीवार से कार टकरा गई। जिससे पास में खड़ी कार में भी नुकसान हो गया। इसके बाद हरेंद्र व नरेंद्र का अनिल से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


अनिल भागकर घर आ गए और अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद हरेंद्र और नरेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जिनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी वो लोग भी अनिल के घर पहुंच गए। अनिल के पिता चरण सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और कार में हुए नुकसान की भरपाई करने की भी बात कहीं। इसी बीच हरेंद्र और नरेंद्र जबरन घर में घुस गए और अनिल के कमरे में चले गए। वह अनिल को पीटते हुए बाहर लाए और दूसरी मंजिल की छत पर ले जाकर नीचे फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन अनिल को पास के अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या को हादसे में लिखवाने का आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने उनका सहयोग नहीं किया। शुक्रवार रात को पुलिस बाद में रिपोर्ट लिखने की बात कहकर गुमराह कर रही थी। साथ ही हत्या के मामले को हादसा होने की तहरीर लिखवाने का दबाव बना रही थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि परिवार एकत्र होकर थाने पहुंचा तब शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने और दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।


कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed