फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

गलत ऑर्डर डिलीवर कर धोखाधड़ी करने के मामले में फ्लिपकार्ट और सैमसंग कंपनी पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
गलत ऑडर किया डिलीवर, फ्लिपकार्ट-सैमसंग पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। ऑनलाइन साइट से जिस एलईडी टीवी को बुक किया कंपनी ने उसकी जगह दूसरा मॉडल भेज दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट और एलईडी कंपनी के अधिकारियों से की तो कंपनी ने समाधान करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। पुलिस से भी शिकायत करने पर कोई मदद नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर फिल्पकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सैमसंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

ऑफिसर सिटी राजनगर एक्सटेंशन निवासी विमल कुमार उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने 23 जून 2020 फिल्पकार्ट शॉपिंग साइट से 55 इंच का सैमसंग का एलईडी टीवी बुक किया था। शॉपिंग साइट ने ऑर्डर में उस मॉडल की डिलीवरी नहीं की, जिसे बुक किया गया था। इसकी जानकारी उन्हें एलईडी टीवी इंस्टॉल कराने और इस्तेमाल करने के बाद हुई। इस संबंध में उन्होंने फ्लिपकार्ट और सैमसंग कंपनी के अधिकारी व कस्टमर केयर से शिकायत की। जहां फिल्पकार्ट की ओर से ऑर्डर को वापस लेने और एक हजार रुपये क्षतिपूर्ति भत्ता देने की बात कही गई। लेकिन बाद में कंपनी ने इनकार कर दिया। धोखाधड़ी होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस और एसएसपी से की। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed