{"_id":"6133c86b8ebc3e7a26048ce1","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd22532386","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मां-बेटी समेत पांच की मौत में दुकानदार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मां-बेटी समेत पांच की मौत में दुकानदार पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से मां-बेटी समेत पांच की मौत में दुकानदार पर एफआईआर
गाजियाबाद। राकेश मार्ग पर एक सितंबर को करंट की चपेट में आकर मां-बेटी समेत पांच लोगों की मौत के मामले में सिहानीगेट पुलिस ने दादरी निवासी दुकानदार सुशील के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसे का शिकार हुए 24 वर्षीय लक्ष्मी नारायण के पिता बद्रीनारायण ने शनिवार रात दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी।
मूलरूप से बिहार निवासी बद्रीनारायण का कहना है कि राकेश मार्ग पर गली नंबर-3 के सामने दादरी निवासी सुशील की परचून की दुकान है। 31 अगस्त को दुकानदार ने दुकान के बाहर लोहे का टिन शेड डलवाया था। एक सितंबर को सुबह साढ़े 9 बजे पास में ही रहने वाले रायबरेली निवासी विनोद की 11 वर्षीय बेटी सिमरन पड़ोसी अंकल राजकुमार की 4 वर्षीय बेटी सुरभि को गोद में लेकर दुकान से सामान खरीदने पहुंची। इस दौरान बारिश हो रही थी। दुकान के बाहर टिन शेड का पाइप पकड़ते ही सिमरन व सुरभि की करंट से मौत हो गई। बद्रीनारायण का कहना है कि पास में ही घर के बाहर खड़ा उनका बेटा लक्ष्मी नारायण (24) दोनों बच्चियों को बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी हादसे का शिकार हो गया। इसके अलावा सुरभि की मां जानकी उर्फ सीता (35) और बिहार निवासी सब्जी विक्रेता अखिलेश प्रसाद की 10 बेटी खुशी की भी करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बद्रीनारायण ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
पता होने के बावजूद नहीं किया कोई बचाव
तहरीर में बद्रीनारायण का कहना है कि हादसा 1 सितंबर की सुबह 9:30 बजे हुआ था, लेकिन डेढ़ घंटा पहले सुबह 8 बजे एक महिला और एक युवक को भी करंट लगा था। दोनों ने दुकानदार और सुशील से शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद उसने कोई बचाव नहीं किया और न ही टिन शेड में उतर रहे करंट के संबंध में बिजली निगम को कोई सूचना दी।
विज्ञापन
कोट.......
सिहानीगेट एसएचओ मिथिलेश उपाध्याय का कहना है कि बद्रीनारायण की तहरीर पर दुकानदार व अन्य के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दुकानदार को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में जिसकी भी लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।