फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मुरसलीम बना रहा था शादी का दबाव, प्रेमिका ने कराई हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
शादी का दबाव बनाने पर की थी मुरसलीम की हत्या
विज्ञापन

मुरादनगर। आठ दिन पूर्व खैराजपुर गांव में हुई मुरसलीम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमिका समेत चार को गिरफ्तार किया है। प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाने पर गांव के तीन युवकों के साथ मिलकर गला दबाकर प्रेमी की हत्या की थी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश थी। हिंडन नहर में शव को फेंकने की भी योजना थी। उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया।
ये है मामला
सीओ सदर केएन पांडे के मुताबिक 11 अगस्त को खैराजपुर गांव निवासी मुरसलीम लापता हुआ था। 15 अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 17 अगस्त को तलाशी में मुरसलीम का शव उसकी प्रेमिका आयशा के घर में सोफे के नीचे दबा मिला। मृतक के भाई वाजिद ने आयशा, उसकी मां मुनजरीन, भाई कमल हसनेन व गांव निवासी जुबैर, जिसान, सबदर, आरिफ व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आयशा ने बताया कि करीब डेढ़ साल से उसके मुरसलीम के बीच प्रेम संबंध थे। परिजनों ने आयशा की शादी तय कर दी थी। इसके बाद उसने मुरसलीम से मिलना छोड़ दिया। लेकिन वह शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं शादी करने से इंकार करने पर वह रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर आयशा ने गांव निवासी तीन युवकों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 11 अगस्त को योजना के अनुसार आयशा ने फोन करके मुरसलीम को घर बुलाया। उस्मान, आरिफ व जुबैर के साथ मिलकर गला दबाकर मुरसलीम की हत्या कर दी। आयशा, उस्मान व आरिफ निवासी खैराजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रावली चौकी प्रभारी नामजद आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसपी से मामले में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले खाना खिलाया, फिर तीन के साथ मिलकर गला दबाया
हरभजन सिंह
मुरादनगर। आयशा ने मुरसलीम की हत्या करने के लिए योजना बनाई थी। फोन करके मुरसलीम को घर बुलाया। पहले उसके लिए खाना बनाया। खाना खिलाकर घंटों बातें की। बात करने का मकसद उलझाकर इंतजार कराना था ताकि दूसरे आरोपी आ जाएं। हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की थी।

आयशा पुलिस को गुमराह करती रही। सात दिन तक शव घर में दफन रहा। सोफे के नीचे गड्ढा खोदकर शव को उसमें दबा दिया था। शव से बदबू आने लगी तो कमरे में अगरबत्ती जलाती थी। शव को हिंडन नहर में फेंकने की भी योजना बनाई थी। उससे पहले पुलिस ने शव खोज लिया। मृतक के परिजनों के कहने पर पुलिस ने आयशा पर सख्ती की तो उसने सब उगल दिया। आयशा ने मुरसलीम को 11 अगस्त को फोन करके घर पर बुलाया था। दूसरे आरोपी शाम पांच बजे घर पहुंचे। जबकि मुरसलीम सुबह करीब 10 बजे पहुंच गया था। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने गला घोटने के बाद शव को दुपट्टा का फंदा लगाकर लटकाया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed