फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

76 हजार बिना टीका लगे लौटे, आज 30 हजार को लगेगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
76 हजार बिना टीका लगे लौटे, आज 30 हजार को लगेगा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण होने के बाद बुधवार के लिए सिर्फ 1700 डोज बची थी। बुधवार को वैक्सीन की कमी और नियमित टीकाकरण होने से केवल 3166 लोगों का ही वैक्सीनेशन हो सका। उमस भरी गर्मी और धूप में धक्के खाकर करीब 76 हजार लोग बिना टीकाकरण कराए वापस लौट गए। बृहस्पतिवार को 30 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है।
बुधवार को न तो स्लॉट खोले गए और न ही केंद्रों ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन हुआ। इस कारण से शहर में 175 केंद्र बंद रहे और लोगों को बिना वैक्सीनेशन के वापस लौटना पड़ा। संयुक्त अस्पताल में सिर्फ विदेश जाने वालों का ही वैक्सीनेशन हुआ। उधर, शासन के निर्देश के बाद अब जिले में वैक्सीन का वेस्टेज शून्य से भी नीचे माइनस में पहुंच गया है। कोवाक्सिन की वेस्टेज शून्य से नीचे -3.71 पहुंच है। कोवीशील्ड की वेस्टेज -03.12 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि वैक्सीन की एक वॉयल में 11 लोगों के लिए डोज होता है। टीका लगाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मेरे दोस्त ने बताया था कि अब आसानी से टीका लग रहा है। आधार कार्ड ले जाओ, कहीं भी लगवा लो। नंदग्राम से लेकर विजय नगर तक चार सेंटर पर गया। सब बंद मिले।
विजेता, नंदग्राम
-------
मैं अपनी चाची का सिटी स्कैन कराने संयुक्त अस्पताल गया था। सोचा वहीं पर वैक्सीन भी लगवा लूूंगा, लेकिन सेंटर पर पहुंचा तो वैक्सीनेशन बंद था।
फरमान, कैला भट्ठा
----------
बुधवार को नियमित टीकाकरण होने से कोरोना रोधी टीकाकरण कम किया जाता है। मंगलवार को वैक्सीनेशन ज्यादा किया गया था, इसलिए वैक्सीन कम बची थी। बृहस्पतिवार को तीस हजार टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीरज अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
एक सप्ताह में टीकाकरण चार्ट
तारीख - नगरीय - ग्रामीण - कुल
28 जुलाई - 10822 - 2151 - 12973
29 जुलाई - 18417 - 2138 - 20555
30 जुलाई - 22459 - 7854 - 30313
31 जुलाई - 6278 - 2417 - 8695
दो अगस्त - 5514 - 3295 - 8809
तीन अगस्त - 58216 - 20877 - 79093
चार अगस्त - 3166 - 00 - 3166
अब तक कुल टीकाकरण
कुल टीकाकरण - 1571363
पुरुष - 880172
महिला - 647939
-----------
कोविशील्ड - 1389977
कोवाक्सिन - 159427
-----------
18 से 44 वर्ष - 845248
45 से 60 वर्ष - 457969
60 वर्ष से अधिक - 252428
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed