{"_id":"60f5d7d18ebc3e744652dd1c","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd222569879","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सात डिग्री लुढ़का पारा, हवा हुई साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सात डिग्री लुढ़का पारा, हवा हुई साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सात डिग्री लुढ़का पारा, हवा हुई साफ
गाजियाबाद। सोमवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हवा के बीच बूंदों की बौछार ने लोगों के तन और मन को भिगो दिया। बारिश के असर से दिन का तापमान सात डिग्री लुढ़क गया। दिन और रात के तापमान का अंतर सिर्फ चार डिग्री रह गया। थोड़ा उमस ने परेशान किया, लेकिन बादलों ने दिनभर डेरा डाले रखा। लोगों ने मौसम के इस रंग जमकर लुत्फ उठाया। कुछ लोग सुहावने मौसम का मजा लेन के लिए घरों से बाहर निकल पड़े। किसी ने छत पर तो किसी ने सड़क पर बूंदों के साथ शरारत की। उधर, बारिश ने प्रदूषण को भी धो डाला। एक्यूआई लेवल ग्रीन जोन में रहा।
बारिश का ग्राफ जिले में अलग-अलग रहा। टीएचए में वैशाली, इंदिरापुरम और वसुंधरा में जमकर बारिश हुई। दिन निकलते ही बादल बरसने शुरू हो गए। दोपहर तक रुक रुककर बारिश होती रही। बारिश के असर की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के पारे में सिर्फ चार डिग्री का अंतर रह गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस सप्ताह कई दिन बरसात हो सकती है। किसी दिन कम तो किसी दिन अधिक बरसात का अनुमान है, तीन दिन बाद उमस के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसवी सिकेरा ने बताया कि मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इस बार अच्छी बरसात होने की संभावना है। यह सप्ताह बारिश के नाम रहने का अनुमान है।
एक सप्ताह के तापमान पर नजर
दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान - मौसम की संभावित स्थिति
सोमवार - 29 - 25 - रिमझिम बरसात
मंगलवार - 29 - 25 - बादल हल्की बूंदाबादी
बुधवार - 32 - 27 - हल्के बादल उमस के साथ गर्मी
बृहस्पतिवार - 34 - 26 - उमस के साथ गर्मी
शुक्रवार - 34 - 27 - उमस के साथ गर्मी
शनिवार - 36- 29 - उमस के साथ गर्मी
रविवार - 35 - 27 - उमस के साथ गर्मी