फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

वक्फ संपत्तियों को भू माफियाओं से छुड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
वक्फ संपत्तियों को भू माफियाओं से छुड़ाएं
विज्ञापन

गाजियाबाद। नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को मेरठ मंडल के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने मंडल के सभी जिलों में वक्फ संपत्तियों को भू माफियाओं से मुक्त कर सरकार की आय बढ़ाने पर जोर दिया। मदरसों के आधुनिकीकरण और शिक्षकों को वेतन का समय पर भुगतान होने का आश्वासन दिया।

जिले के 135 मान्यता प्राप्त मदरसों में से मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत आच्छादित 35 मदरसों की समीक्षा की गई। रिजवान खान ने मंत्री को आधुनिकीकरण योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों के वेतन विलंब से आने की बात रखी और उनसे अनुरोध किया कि इस पर ध्यान दिया जाए। बैठक में मंत्री ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 80 फीसदी महिलाओं और उनकी शिक्षा, पेयजल और कौशल विकास पर आधारित प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जनपद स्तर पर गठित डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी की मेंबर जेसी अन्नपूर्णा ने जिले के मसूरी स्थित होली क्रॉस हॉस्पिटल में पीपीपी मॉडल के तहत महिलाओं के लिए ऑपरेशन थिएटर की मांग की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में क्रिश्चियन माइनॉरिटी संस्था द्वारा संचालित इस हॉस्पिटल में आपरेशन थियेटर होने से संस्थागत डिलीवरी के लिए बहुत बड़ा कार्य हो जाएगा। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने इस बात का आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव को आगामी राज्य स्तरीय बैठक में शामिल किया जाएगा। डीएलसी मेंबर अभिनव जैन ने इंदिरापुरम में भूमिगत जल के स्तर को बनाए रखने के लिए वाटर कंजर्वेशन योजना को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत शामिल किए जाने का लिखित अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed