फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पासपोर्ट अप्वॉइंटमेंट में एक माह की वेटिंग, अगस्त से पुरानी व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पासपोर्ट अप्वॉइंटमेंट में एक माह की वेटिंग, अगस्त से पुरानी व्यवस्था
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना काल के बीच क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने आवेदकों को बड़ी राहत दी है। पीएसके व पीओ पीएसके में आवेदकों की भीड़ और सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन कराने में आ रही कठिनाई के चलते पासपोर्ट अप्वॉइंटमेंट की संख्या जुलाई तक के लिए आधी कर दी गई थी। अब पहले से स्थिति बेहतर होने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने पुरानी व्यवस्था के तहत अगस्त से पीएसके में 1100 और पीओ पीएसके में 40-40 अप्वॉइंटमेंट देने शुरू कर दिए हैं। अप्वॉइंटमेंट खुलते 10 अगस्त तक बुक हो गए हैं। अब एक माह की वेटिंग हो गई है।
अगस्त से अप्वॉइंटमेंट की संख्या बढ़ने से 11 जनपदों के पासपोर्ट आवेदकों को राहत मिलेगी। स्थिति की समीक्षा और विदेश मंत्रालय के निर्देशों के बाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने अगस्त से अप्वॉइंटमेंट की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। अप्वॉइंटमेंट की संख्या में इजाफा होने से नोएडा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, वृंदावन, अछनेरा के पीओ पीएसके पर आवेदन को रहने वाली मारामारी कम होगी। लोगों को पासपोर्ट आवेदन के लिए कौशांबी पासपोर्ट सेवा केंद्र में आवेदन और गाजियाबाद की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन

---
अप्वॉइंटमेंट थे आधे, बढ़ गई वेटिंग:
महामारी की दूसरी लहर के बाद जून में कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद कौशांबी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर 1100 अप्वॉइंटमेंट दिए जा रहे थे। लेकिन पासपोर्ट आवेदकों की भीड़ के कारण सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन कराने में आ रही परेशानी को देखते हुए जुलाई में अप्वॉइंटमेंट की संख्या घटाकर आधी कर दी गई। ऐसे में पासपोर्ट आवेदकों की संख्या में इजाफा होने और अप्वॉइंटमेंट घटने से जुलाई तक के सभी स्लॉट बुक हो गए। दूसरी ओर जब अगस्त के अप्वॉइंटमेंट खोले गए तो रोजाना करीब 500 से 800 आवेदकों के चलते 10 अगस्त तक के सभी स्लॉट बुक हो गए हैं। ऐसे में अब पासपोर्ट बनवाने के लिए कई सालों बाद एक माह की वेटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जुलाई तक केवल तीन पीओ पीएसके पर 40-40 अप्वॉइंटमेंट:
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जुलाई से सभी पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओ पीएसके) पर अप्वॉइंटमेंट खोल दिए थे। लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने और सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन कराने के लिए केवल तीन मेरठ, नोएडा और आगरा पीओ पीएसके में जुलाई तक 40-40 अप्वॉइंटमेंट दिए गए। बाकी आठ पीओपीएसके में जुलाई तक 20-20 अप्वॉइंटमेंट दिए गए हैं।

----
कोट...
समीक्षा के बाद अगस्त से पुरानी व्यवस्था के तहत कौशांबी पीएसके में 1100 और पीओ पीएसके में 40-40 अप्वॉइंटमेंट दिए जाने शुरू हो गए हैं। जुलाई में अप्वॉइंटमेंट आधे रहने के कारण वेटिंग बढ़ गई है। पीएसके व पीओ पीएसके पर कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। -- सुब्रतो हाजरा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed