फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

टैक्स बढ़ाने पर रालोद-कांग्रेस ने निगम मुख्यालय घेरा, नगाड़ा बजाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
टैक्स बढ़ाने पर रालोद-कांग्रेस ने निगम मुख्यालय घेरा, नगाड़ा बजाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। हाउस टैक्स में 15 फीसदी की बढ़ोतरी के खिलाफ महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता नगाड़ा लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। करीब 1 घंटे तक नगाड़ा बजाकर टैक्स बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग की। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने भी नगर निगम पर प्रदर्शन कर हाउस टैक्स बढ़ोतरी का विरोध किया।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकर्ता नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने निगम कार्यालय के गेट पर नगाड़ा रखकर बजाया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष का कहना है कि पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। लोगों के कारोबार चौपट है और आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। लोग बच्चों की फीस तक जमा नहीं करा पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में हाउस टैक्स में 15 फीसदी की बढ़ोतरी करना ज्यादती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सभी वर्ग विरोध कर रहे हैं, लेकिन मेयर और नगर आयुक्त टैक्स बढ़ोतरी को वापस नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कान बंद कर लिए हैं, इसलिए बुधवार को नगाड़ा लेकर नगर निगम पर आए ताकि अधिकारियों के कान खुल सके। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस के संगठन प्रभारी बीके सिसोदिया, मोहित गौड़, निगम पार्षद दल के नेता सत्यप्रकाश सत्तो, पार्षद जाकिर अली सैफी, पूर्व पार्षद सुनील चौधरी, महिला महानगर अध्यक्ष पूजा मेहता, श्रीराम शर्मा, अनुज चौधरी, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर रालोद जिलाध्यक्ष अजय पाल प्रमुख और महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में नगर निगम मुख्यालय पर धरना देकर हाउस टैक्स बढ़ोतरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के काल में लोगों ने अपने परिवारों के मुखिया को वह अन्य सदस्यों को खोया है। सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौत हुई है। लोगों को कोरोना के इलाज पर मोटी रकम खर्च करनी पड़ी है। कोरोना कर्फ्यू की वजह से करीब डेढ़ महीने तक लोगों के कारोबार काम धंधे बंद रहे हैं। ऐसी स्थिति में हाउस टैक्स बढ़ाकर उन पर बोझ डालना गलत है। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष अजयपाल प्रमुख महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी भुल्लन ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल इसका तब तक विरोध जारी रखेगा, जब तक यह बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती है। इस दौरान रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि शहर की जनता पर यह बोझ नहीं बढ़ने देंगे। नगर निगम सुविधा तो दे नहीं रहा है और टैक्स हर दो साल में बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed