फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

युवती की हत्या कर सड़क किनारे नहर में फेंका शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
युवती की हत्या कर सड़क किनारे नहर में फेंका शव
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की बेहटा कॉलोनी के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवती की हत्या कर शव बंथला नहर में फेंक दिया गया। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बंथला नहर के पास रविवार सुबह करीब सात बजे सेना भर्ती की तैयारी कर रहे करीब आधा दर्जन युवक दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान युवकों ने सड़क किनारे नहर में एक युवती का शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि युवती की उम्र करीब 24 वर्ष है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी। आसपास के जिलों के थानों में फोटो भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। सीओ ने आशंका जताई कि कहीं बाहर युवती की हत्या कर यहां शव फेंका गया है।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम ने मौके का किया मुआयना : नहर में युवती का शव मिलने की सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। एसएसपी ने मामले को गंभीरता लेते हुए जल्द खुलासा करने की बात कही है। चार टीमें मामले के खुलासे में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12 बजे से 4 बजे की बीच फेंका शव : बार्डर थाना के सामने से बेहटा हाजीपुर होते हुए बंथला की जाने का यह करीब पांच किलोमीटर का रास्ता है। दिन के समय तो इस रोड पर वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन रात के समय यह रोड खाली हो जाती है। बेहटा हाजीपुर अडंर पास से बंथला मार्ग तक रात करीब 12 बजे के बाद नहर किनारे उगी झाड़ियों के कारण इस तरफ कोई आता जाता नहीं है। सुबह करीब 4 बजे इस मार्ग पर युवक दौड़ लगाने आते हैं। लोगों के अनुसार रात 12 बजे के बाद या सुबह चार बजे से पहले कोई शव को फेंक गया है।
अच्छे घर की लग रही युवती : मृतका ने हाफ पैंट और टीशर्ट पहन रखी थी। उसके बाल खुले हुए थे। शरीर पर कोई आभूषण नहीं थे।
गला दबाकर हत्या करने की आशंका : पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है या किसी कपड़े, तकिए से मुंह दबाकर हत्या की है। गला दबाने कर मारने पर कोई निशान नहीं आते हैं।
घटनास्थल के पास दो थानों के चेकपोस्ट पर नहीं थी पुलिस
जिस स्थान पर युवती का शव मिला है, वहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बार्डर थाना क्षेत्र का एक चेक पोस्ट बना हुआ था। करीब 300 मीटर की दूरी पर टीला मोड थाना पुलिस का भी एक चेकपोस्ट बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि रात के समय इन चेकपोस्टों पर कोई पुलिस कर्मी नहीं होता है। यदि चेकपोस्टों पर पुलिस होती तो आरोपी पकड़े जा सकते थे।

अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज : बार्डर थाना एसएचओ ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने सुबह दौड़ लगा रहे युवक दीपक निवासी संगम विहार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने 302 हत्या और 201 साक्ष्य मिटाने की धारा लगाई है। पुलिस दुष्कर्म के एंगल से भी जांच कर रही है। शिनाख्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed